फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   four hundered pensioner-missing.

विधवा पेंशन में गोलमाल 400 विधवा पेंशनर लापता, मचा हड़कंप

Mon, 07 Dec 2015 11:59 PM IST
अमर उजाला, बुलंदशहर
अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Mon, 07 Dec 2015 11:59 PM IST
विज्ञापन
four hundered pensioner-missing.
16 ब्लॉकों में विधवा पेंशन के लिए कराए गए डोर टू डोर सत्यापन रिपोर्ट में भारी अनियमितताएं सामने आई।
विज्ञापन




आलम यह है कि सत्यापन के दौरान 400 विधवा पेंशनर्स का कोई पता ही नहीं हैं। इतनी बड़ी संख्या में फर्जीवाड़ा सामने आने पर प्रोबेशन विभाग में हड़कंप मच गया है।



बता दें कि जिले में पिछले साल करीब 23 हजार विधवाओं को पेंशन योजना का लाभ दिया गया था। इस साल लाभार्थियों की हकीकत जानने के लिए जब विभाग ने 16 ब्लॉकों में डोर टू डोर सत्यापन कराया तो अनियमितताओं की भरमार हो गई।
विज्ञापन



 कई विधवाओं का कोई अता पता ही नहीं हैं। आलम यह है कि पास पड़ोस के लोग ऐसी किसी विधवा को जानते तक नहीं हैं।


ब्लॉकों से सत्यापन रिपोर्ट जिला मुख्यालय भेजी गई तो अफसर व कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। मृतक और आवेदन पत्र में लिखे पते पर नहीं मिलने वाली महिलाओं की विधवा पेंशन रोक दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन





ऐसे करीब 400 नामों पर कैंची चलाई गई है। शासन को भी सच्चाई से अवगत करा दिया गया है। प्रभारी जिला प्रोबेशन अधिकारी विनोद कुमर सिंह ने बताया कि इस बार 400 पेंशनर्स के नाम काटे गए हैं।



बढ़े 1500 नाम
सत्यापन में करीब 1500 विधवा पेंशनर्स का नाम जोड़ा गया है। डोर टू डोर सर्वे में बुलंदशहर, खुर्जा, सिकंदराबाद, अनूपशहर, शिकारपुर, स्याना, डिबाई, बीबीनगर, गुलावठी, अरनिया, पहासू, दानपुर, जहांगीराबाद, अगौता, ऊचागांव में विधवा पेंशनर्स में भी यह संख्या बढ़ी है। इस साल 24 हजार से अधिक महिलाओं को विधवा पेंशन योजना का लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed