{"_id":"58e7e08c4f1c1b1a205b53c4","slug":"four-cng-pumps-to-be-built-at-a-cost-of-100-crores","type":"story","status":"publish","title_hn":"100 करोड़ की लागत से बनेंगे चार सीएनजी पंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
100 करोड़ की लागत से बनेंगे चार सीएनजी पंप
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Sat, 08 Apr 2017 12:25 AM IST
विज्ञापन
rupee
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बुलंदशहर, खुर्जा, सिकंदराबाद और अनूपशहर नगर पालिका क्षेत्र में जल्द ही 100 करोड़ की लागत से सीएनजी पंप लगाए जाएंगे। प्रोजेक्ट्स की डीपीआर राज्य ऊर्जा बोर्ड को भेज दी गई है। योजना के तहत स्लाटर हाउस और शुगर मिलों के वेस्ट को प्रोसेस कर सीएनजी का उत्पादन किया जाएगा।
डीएम के आदेश पर नगर पालिका ने बुलंदशहर, खुर्जा, सिकंदराबाद और अनूपशहर में सीएनजी प्लांट के लिए जमीन तलाश ली है। तहसील क्षेत्रवार सीएनजी प्लांट की डीपीआर भी तैयार कर ली गई है। डीएम आंजनेय कुमार सिंह ने बताया कि मेगा पावर प्रोजेक्ट पीपीपी मॉडल के तहत बनाए जाएंगे।
विज्ञापन
जल्द ही इस संबंध में अनुबंध कर लिया जाएगा। प्रोजक्ट के लिए जमीन सरकारी होगी। प्रोजेक्ट में पैसा प्राइवेट फर्म का होगा। दरअसल, स्लॉटर वेस्ट और क्रश मड का निपटारा करने में उद्यमियों का लाखों रुपया खर्च होता है।
विज्ञापन
डीएम ने बताया उनके सामने तकनीकी टीम ने जो रिपोर्ट रखी है उसमें 20 किलो गोबर से 20 रुपये की सीएनजी और तीन रुपये के जैविक खाद बनेगा। कुल मिलाकर 20 किलो गोबर से 23 रुपये की आमदनी होगी। प्रोजेक्टस के वजूद में आने से एक तो कचरे का निस्तारण वैज्ञानिक तरीके से होगा दूसरा स्थानीय लोगों को रोजगार मिलेगा।