फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Four children have been diagnosed with measles, all from the same village.

Bulandshahar News: चार बच्चों में खसरे की पुष्टि, एक ही गांव के है सभी बच्चे

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 07 Mar 2026 10:41 PM IST
विज्ञापन
बुलंदशहर। डिबाई क्षेत्र के गांव कुढैनी में चार बच्चों में खसरे की पुष्टि हुई है। रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर स्वास्थ्य विभाग की टीम सर्वे कर नौ माह से पांच साल तक के बच्चों को चिह्नित करने में जुटी है। मंगलवार को चिह्नित बच्चों को एमआर का अतिरिक्त टीका लगाया जाएगा।
विज्ञापन

डिबाई क्षेत्र में 15 दिन पूर्व छह बच्चों के शरीर पर पानी जैसे दाने निकलने पर चिकित्सक को दिखाया गया। चिकित्सक ने खसरे के लक्षण बता स्वास्थ्य विभाग को सूचना दी। इसमें जरगवां निवासी मदनलाल का 12 वर्षीय पुत्र अयांश व अनुज कुमार का छह वर्षीय पुत्र आयात और कुढैनी निवासी हरकेश यादव का सात वर्षीय पुत्र राज व साढ़े पांच वर्षीय पुत्री वंशी, सरजीत यादव का साढ़े चार वर्षीय पुत्र कौशल व सूरज की साढ़े नौ वर्षीय पुत्री डिपंल शामिल रहीं।
विज्ञापन

इन सभी का विभाग ने ब्लड सैंपल लेकर पुष्टि के लिए लैब भेजा। जहां से गांव कुढैनी निवासी भाई-बहन समेत चार बच्चों में खसरे की पुष्टि हुई है। इनमें कुढैनी निवासी हरकेश यादव का सात वर्षीय पुत्र राज व साढ़े पांच वर्षीय पुत्री वंशी, सरजीत यादव का साढ़े चार वर्षीय पुत्र कौशल और सूरज की साढ़े नौ वर्षीय पुत्री डिपंल की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। अब इन बच्चों समेत गांव में नौ माह से पांच साल तक के बच्चों को खसरा व रूबेला से बचाव के लिए एमआर का अतिरिक्त टीका लगाया जाएगा। वहीं, नगर की बीसा काॅलोनी में खसरे का एक संदिग्ध मरीज मिलने पर विभाग की टीम जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
कुढैनी गांव के चार बच्चों में खसरे की पुष्टि होने पर गांव में मंगलवार को टीम को भेजकर एमआर का अतिरिक्त टीका लगाया जाएगा। इसके लिए गांव के नौ माह से पांच साल तक के बच्चों को चिह्नित कराया है। - डॉ. हरेंद्र बंसल, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed