फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Four arrested for shooting a youth returning from court

Bulandshahar News: पेशी से लौट रहे युवक को गोली मारने के मामले में चार गिरफ्तार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 03 Dec 2025 10:32 PM IST
विज्ञापन
Four arrested for shooting a youth returning from court
खुर्जा। न्यायालय में पेशी के बाद घर लौट रहे युवक को गोली मारने के मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें से तीन को पुलिस ने बुधवार तड़के मुठभेड़ के बाद दबोचा। इस दौरान दो आरोपी पैर में गोली लगने से घायल हो गए। चौथा आरोपी इसके कुछ घंटे बाद वाहन चेकिंग के दौरान पकड़ा गया। पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने पूछताछ में स्वीकार किया कि डेढ़ साल पहले हुए झगड़े की रंजिश में वारदात को अंजाम दिया था।
विज्ञापन


सीओ खुर्जा शोभित कुमार ने बताया कि अहीरपाड़ा मोहल्ला निवासी अर्जुन उर्फ अन्नू (21) नोएडा में बाइक टैक्सी चलाता है। उसके खिलाफ मई 2024 में हत्या के प्रयास के आरोप में मुकदमा दर्ज हुआ था। इस मामले में मंगलवार को वह पेशी के लिए खुर्जा न्यायालय गया था। वहां से लौटते समय बदमाशों ने उस पर दिनदहाड़े फायरिंग कर दी। घायल अर्जुन का नोएडा के कैलाश अस्पताल में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन


सीओ के अनुसार, आरोपियों की तलाश में पुलिस व स्वाट टीम रात में ढाकर मोड़ पर चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान चोला रोड की तरफ से बाइक पर तीन लोग आते दिखाई दिए। उनको रुकने का इशारा किया गया तो आरोपी पुलिस टीम पर फायरिंग करते हुए पीला बंबा कच्ची पटरी की ओर भागने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस टीम ने बदमाशों का पीछा किया। कुछ दूरी पर उनकी बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई। खुद को घिरता देख बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग की। बचाव में पुलिस ने भी गोलियां दागीं। इसमें मुकेश व पवन ठाकुर निवासी सिटी स्टेशन मोहल्ला, खुर्जा पैर में गोली लगने से घायल हो गए। इसके बाद घायल बदमाशों और उनके तीसरे साथी युवराज उर्फ युधिष्ठिर उर्फ डॉन निवासी खुर्जा को गिरफ्तार कर लिया गया। घायलों का उपचार चल रहा है।

आरोपियों के एक अन्य साथी रुपेश सैनी निवासी खुर्जा को पुलिस ने बुधवार सुबह सात बजे चेकिंग के दौरान अगवाल कट पर पकड़ लिया। अर्जुन की मां शर्मीला की तहरीर पर 12 आरोपियों कौशल, विनोद, जीतू सैनी, युवराज, रूपेश सैनी, आशीष उर्फ लहगा, शिवम उर्फ डिब्बा, आकाश उर्फ लाडी, मुकेश उर्फ मूला, पवन, अमित और ध्रुव के खिलाफ बलवा व हत्या के प्रयास की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है।



जीतू सैनी को पीटने में मुख्य आरोपी है अर्जुन

सीओ शोभित कुमार ने बताया कि मई 2025 में जीतू सैनी के भाई अर्जुन सैनी ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसमें उसने फायरिंग में घायल हुए अर्जुन उर्फ अन्नू के अलावा पवन, अनुज, ध्रुव व अज्ञात पर मारपीट व हत्या के प्रयास का आरोप लगाया था। यह मामला न्यायालय में विचाराधीन है। इसी मामले को लेकर जीतू सैनी से अर्जुन उर्फ अन्नू की रंजिश चल रही है।




हमलावरों ने न्यायालय से किया था पीछा

अर्जुन उर्फ अन्नू पर हमला करने वाले आरोपी डेढ़ साल पहले हुए विवाद में वादी पक्ष से हैं। न्यायालय में दोनों पक्षों का आमना-सामना हुआ। पुलिस जांच में सामने आया कि अन्नू जब न्यायालय से बयान देकर निकला तो जीतू व उसके साथी पीछे लग गए। कुछ आरोपी पहले से ही ककराला में खड़े थे। वहां अन्नू को अकेला और यातायात कम देखकर आरोपियों ने फायरिंग कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed