{"_id":"64c5429c8a0cba73000b1785","slug":"four-accused-of-robbery-arrested-after-seven-months-bulandshahr-news-c-133-1-bul1003-2237-2023-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: सात माह बाद लूट के चार आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: सात माह बाद लूट के चार आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बुलंदशहर।
स्याना थाना पुलिस ने सात माह बाद लूट की वारदात में शामिल चार लुटेरों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से पुलिस ने लूटी गई बाइक, मोबाइल फोन समेत अवैध असलाह बरामद किया है। चारों आरोपियों को पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।
सीओ स्याना भास्कर मिश्रा ने बताया कि शनिवार सुबह थाना पुलिस की क टीम क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्ति व वाहन की तलाश में जुटी हुई थी। इसी दौरान सूचना मिली कि गत वर्ष दिसंबर माह में क्षेत्र में लूट की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी फिर से किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर एक बाइक व स्कूटी पर सवार चार आरोपियों को पकड़ लिया। इनकी शिनाख्त अंश त्यागी निवासी मोहल्ला रावण उर्फ बड़ा थाना खेकड़ा जनपद बागपत, अनिकेत त्यागी और मयंक चौधरी निवासी निवासी ग्राम मांकड़ी थाना स्याना जनपद बुलंदशहर और राहुल शर्मा निवासी गांव भैंसोड़ा थाना स्याना जनपद बुलंदशहर के रूप में हुई।
आरोपियों के पास से पुलिस ने लूटी गई बाइक, मोबाइल फोन और लूट में शामिल स्कूटी व अवैध असलाह बरामद किया है। सीओ ने बताया कि आरोपियों ने गत 18 दिसंबर को स्याना क्षेत्र में मांकड़ी पुल के पास कपड़े की फेरी लगाकर लौट रहे सलमान निवासी पठान टोला थाना पहासू जनपद बुलंदशहर से एक मोटरसाइकिल, एक मोबाइल व कुछ रुपये लूट लिए थे। आरोपी लगातार पुलिस को चकमा दे रहे थे। पूछताछ के बाद चारों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।