{"_id":"691b5583d057d99d56079ef0","slug":"four-accused-of-robbery-and-theft-arrested-in-encounter-bulandshahr-news-c-137-1-krj1001-110360-2025-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: लूट और चोरी करने वाले चार आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: लूट और चोरी करने वाले चार आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार
विज्ञापन
खुर्जा में हुई मुठभेड़ के बाद पड़ी बदमाशों की बाइक । स्रोत : पुलिस
खुर्जा। कोतवाली पुलिस और बदमाशों के बीच रविवार रात को हुई मुठभेड़ में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। इसमें दो बदमाशों के पैर में गोली लगी, जिनको अस्पताल में भर्ती कराया गया। आरोपियों के पास दो तमंचा, दो बाइक और 12 हजार रुपये नकदी बरामद की।
सीओ खुर्जा पूर्णिमा सिंह ने बताया कि खुर्जा नगर पुलिस कसेरू रोड पर संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। तभी दो बाइकों पर चार संदिग्ध युवक आ रहे थे, जिनको रुकने का इशारा किया गया। पुलिस को देख आरोपी बाइक तेजी से वापस मोड़कर पुल की ओर भागने लगे। पुलिस ने उनका पीछा किया। पुलिस से घिरता देख आरोपियों ने फायरिंग की, जिस पर पुलिस टीम ने बचाव में जवाबी फायरिंग की।
इसमें दो बदमाशों के पैर में गोली लगी और वहीं गिर गए। घायल हुए बदमाशों की पहचान अमन निवासी थाना लोधी जनपद अलीगढ़ और गोविंद कंजर निवासी निकवा तालग्राम जनपद कन्नौज के रूप में हुई। इसके अलावा मौके पर मौजूद अन्य दो बदमाश को पुलिस ने पकड़ा, जिनकी पहचान शिवम निवासी जनपद कन्नौज और कन्हैया निवासी अलीगढ़ के रूप में हुई हैं। बदमाश अमन और कन्हैया सगे भाई हैं।
विज्ञापन
सीओ ने बताया कि आरोपी बदमाश क्षेत्र में राहगीरों से फोन व सामान लूट कर भाग जाते थे। इसके अलावा लोगों की नकदी और सामान भी चोरी कर लेते हैं। अमन के खिलाफ सात, गोविंद के खिलाफ 15, शिवम के खिलाफ तीन और कन्हैया के खिलाफ दो मुकदमे दर्ज हैं।