फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Former village head's nephew stabbed to death; protest leads to road blockade; one arrested following an encounter.

Bulandshahar News: पूर्व प्रधान के भतीजे की चाकू से गोदकर हत्या, विरोध में लगाया जाम, मुठभेड़ में एक गिरफ्तार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 17 Oct 2026 10:45 PM IST
विज्ञापन
Former village head's nephew stabbed to death; protest leads to road blockade; one arrested following an encounter.
युवक हनी चौधरी की हत्या के विरोध में अनूपशहर स्टेट हाईवे पर जाम लगाने पहुंचे गांव मौसमगढ़ के ग्
बुलंदशहर। नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला देवीपुरा में शुक्रवार देर रात मां छठ भवानी की शोभायात्रा के दौरान गांव मौसमगढ़ के पूर्व प्रधान के भतीजे हत्या कर दी गई। शनिवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद गुस्साए परिजनों व ग्रामीणों ने अनूपशहर मार्ग पर शव रखकर जाम लगा दिया और आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग करने लगे। उधर पुलिस ने इस मामले में शनिवार को दोपहर में करीब तीन बजे एक आरोपी अनिकेत को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में भी लिया है।
विज्ञापन

देहात कोतवाली क्षेत्र के गांव मौसमगढ़ के पूर्व प्रधान लाला का भतीजा हनी चौधरी (21) शुक्रवार रात चचेरे भाई लक्की चौधरी और एक अन्य के साथ दो बाइकों पर सवार होकर शहर में निकाली जा रही मां छठ भवानी की शोभायात्रा देखने गए थे। लक्की चौधरी ने बताया कि रात करीब नौ बजे तीनों ने कालाआम चौराहे के पास स्थित एक होटल में खाना खाया। इसके बाद वे लोग रात में करीब दस बजे देवीपुरा मोहल्ले में पहुंचे।
विज्ञापन

लक्की ने बताया कि जब वे चार खंभा चौराहे से शास्त्री पार्क की ओर जा रहे थे तभी रास्ते में वाल्मीकि बस्ती वाली गली के सामने दो पक्षों के बीच विवाद हो रहा था। सड़क पर झगड़ा होता देख, उन्होंने दोनों पक्षों में बीच-बचाव का प्रयास किया। इसी बात पर आरोपियों ने हनी व उसके साथियों पर ही हमला कर दिया। हमलावरों ने हनी को घेरकर उस पर चाकू से वार किए। वह लहूलुहान होकर सड़क पर गिर पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


हमलावर मौके से भाग गए। साथी और स्थानीय लोग घायल हनी को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। माहौल बिगड़ता देख अस्पताल परिसर में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया। पुलिस ने परिजनों को समझा-बुझाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। अधिकारियों ने घटना के खुलासे और फरार हत्यारोपियों की गिरफ्तारी के लिए एसओजी समेत चार पुलिस टीमों का गठन किया है।


शव की हालत देख भड़का गुस्सा, एनकाउंटर की उठी मांग
तनाव की स्थिति को देखते हुए शनिवार तड़के करीब चार बजे पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी की गई। शव की स्थिति देख लोग आक्रोशित हो गए। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण चाकू से सीने पर हुआ वार सामने आया है। आरोपियों ने हनी की कॉलर बोन के निकट, सीने पर, पेट के निचले हिस्से में व कमर पर चाकू से वार किए। इसके अलावा उसकी आंख के पास माथे पर और सिर के पिछले हिस्से में भी चोट के निशान हैं। पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव लेकर गांव मौसमगढ़ पहुंचे।

इसके बाद सुबह करीब सात बजे परिजनों ने शव को अनूपशहर मार्ग पर रखकर सड़क पर जाम लगा दिया। आरोपियों की गिरफ्तारी और एनकाउंटर की मांग उठने लगी। सूचना पर एसएसपी दिनेश कुमार सिंह, एसपी सिटी और एसपी देहात पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। परिजनों ने अधिकारियों से कहा कि जिस तरह खुर्जा में हुए ट्रिपल मर्डर के आरोपी को मुठभेड़ में ढेर कर पुलिस ने नजीर पेश की थी, उसी तरह हनी के हत्यारोपियों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाए, अन्यथा गड़बड़ हो जाएगी। अधिकारियों ने परिजनों से बातचीत कर कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद परिजन शांत हुए और करीब आधे घंटे बाद यातायात सुचारु हो सका।


पिता ने दी इकलौते बेटे को मुखाग्नि, मंजर देख फफक पड़े लोग
दोपहर करीब 12 बजे हनी का गांव में अंतिम संस्कार किया गया। पिता जीत सिंह ने मुखाग्नि दी। इकलौते बेटे को पिता के मुखाग्नि देने का मंजर देख लोग फफक पड़े। जीत सिंह गांव में खेतीबाड़ी करते हैं और गांव के बाहर ही उनका रोड़ी बदरपुर का काम है। उनका बेटा 21 वर्षीय हनी चौधरी बीकॉम की पढ़ाई कर रहा था और पिता के काम में हाथ बंटाता था। उससे छोटी बेटी बीए की छात्रा है।
इकलौते बेटे को उन्होंने बड़े नाज से पाला था। इससे पहले वारदात की सूचना मिलने पर वे देर रात करीब 11 बजे जिला अस्पताल पहुंचे थे। यहां उन्हें जब बेटे की मौत की जानकारी मिली तो वे बेसुध हो गए। पोस्टमार्टम हाउस के बाहर वह बिलखते हुए अपने भतीजे लक्की से बोले, अरे तू अपने भाई के साथ गया था, उसे कहां छोड़ आया।



आरोपी के पैर में लगी गोली, संविदा पर सफाईकर्मी है अनिकेत



शनिवार दोपहर पुलिस को सूचना मिली कि वारदात में शामिल एक आरोपी अनिकेत मामन रोड पर है और कहीं भागने की फिराक में है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की तो उसने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी फायरिंग में आरोपी के पैर में गोली लग गई। पुलिस ने उसे घायलावस्था में गिरफ्तार कर लिया जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। बताया गया कि 23 वर्षीय अनिकेत जिला अस्पताल में संविदा पर सफाईकर्मी है।



शोभायात्रा के दौरान पूर्व में भी हो चुकीं घटनाएं, नहीं लिया सबक
शोभायात्रा के दौरान हत्या या जानलेवा हमले की यह पहली वारदात नहीं है, इसके बावजूद पुलिस-प्रशासन ने सबक नहीं लिया। शुक्रवार को रात में हुए घटनाक्रम में करीब दस मिनट तक मौके पर बवाल की स्थिति बनी रही। सुरक्षा का दावा करने वाली पुलिस आसपास कहीं नजर नहीं आई। शोभायात्रा में शामिल व यात्रा देखने आए लोग मूकदर्शक बन हनी पर हमला होते देखते रहे।
इससे पूर्व वर्ष 2014 में नग के मोहल्ला टांडा में शोभायात्रा के दौरान ही वर्चस्व व पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में विवाद हुआ और फायरिंग में दो लोगों की हत्या कर दी गई थी। वर्ष 2017 में भी देवीपुरा इलाके में ही काली शोभायात्रा के दौरान एक युवक की धारदार हथियार से हत्या की जा चुकी है।
शिकारपुर कोतवाली क्षेत्र में भी काली शोभायात्रा के दौरान दो भाइयों का अपहरण कर हत्या कर दी गई थी। उनके सिरविहीन शव संभल जनपद से बरामद हुए थे। आज तक भी उनके सिरों को पुलिस बरामद नहीं कर सकी है।



कोट...



मामले में तहरीर के आधार पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। हनी के चचेरे भाई व साथी से भी बातचीत कर आरोपियों की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। आसपास लगे सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं। एक आरोपी को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया है। जल्द ही अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। - दिनेश कुमार सिंह, एसएसपी

युवक हनी चौधरी की हत्या के विरोध में अनूपशहर स्टेट हाईवे पर जाम लगाने पहुंचे गांव मौसमगढ़ के ग्

युवक हनी चौधरी की हत्या के विरोध में अनूपशहर स्टेट हाईवे पर जाम लगाने पहुंचे गांव मौसमगढ़ के ग्

युवक हनी चौधरी की हत्या के विरोध में अनूपशहर स्टेट हाईवे पर जाम लगाने पहुंचे गांव मौसमगढ़ के ग्

युवक हनी चौधरी की हत्या के विरोध में अनूपशहर स्टेट हाईवे पर जाम लगाने पहुंचे गांव मौसमगढ़ के ग्

युवक हनी चौधरी की हत्या के विरोध में अनूपशहर स्टेट हाईवे पर जाम लगाने पहुंचे गांव मौसमगढ़ के ग्

युवक हनी चौधरी की हत्या के विरोध में अनूपशहर स्टेट हाईवे पर जाम लगाने पहुंचे गांव मौसमगढ़ के ग्

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed