फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Former state vice president of RLD, two former BSP MLAs join BJP

Bulandshahar News: रालोद के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष, बसपा के दो पूर्व विधायक भाजपा में शामिल

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 06 Apr 2024 10:06 PM IST
विज्ञापन
Former state vice president of RLD, two former BSP MLAs join BJP
भाजपा में शामिल होने वाले बसपा के पूर्व विधायक और रालोद के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष।  - फोटो : संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बुलंदशहर। जिले में लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस और बसपा को झटका लगा है। कांग्रेस के टिकट पर विधानसभा चुनाव लड़े और बसपा के टिकट पर अनूपशहर से दो बार विधायक बने गजेंद्र सिंह और शिकारपुर से बसपा के टिकट पर विधायक बने वासुदेव बाबा ने भाजपा की सदस्यता ले ली है। इसके अलावा रालोद के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष हुकम सिंह ने भी भाजपा की सदस्यता ली है।

शनिवार को लखनऊ में उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक और राज्यसभा सांसद कांता कर्दम ने रालोद के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष हुकम सिंह और जिले के दो पूर्व विधायकों को भाजपा की सदस्यता दिलाई। 2007 और 2012 में बसपा के टिकट पर अनूपशहर से विधायक बने चौधरी गजेंद्र सिंह ने 2022 में टिकट के लिए रालोद की सदस्यता ली थी, लेकिन टिकट न मिलने पर उन्होंने कांग्रेस के टिकट पर विधानसभा चुनाव लड़ा था। इस दौरान उनकी जमानत जब्त हो गई थी। इसके अलावा शिकारपुर विधानसभा से बसपा के टिकट पर 2007 में विधायक बने वासुदेव सिंह ने भी भाजपा की सदस्यता ली है। इसके अलावा जहांगीराबाद के पूर्व ब्लॉक प्रमुख धर्मपाल सिंह, पूर्व जिला पंचायत सदस्य लाला प्रधान, अशोक मावी, मनोज तोमर ने लखनऊ में भाजपा कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में पार्टी की सदस्यता ली।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed