फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Former soldier killed his wife by attacking her with a hammer

पापा ने मां की हथौड़े से की हत्या: पूर्व फौजी ने खेला खूनी खेल, हत्या के पीछे कहीं 11 साल पहले की घटना तो नहीं

Mon, 04 Aug 2025 11:31 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पहासू
संवाद न्यूज एजेंसी, पहासू Published by: विकास कुमार Updated Mon, 04 Aug 2025 11:31 PM IST
सार

बेटी पूनम ने बताया कि पिता समय सिंह और माता यशपाली के बीच अक्सर विवाद होता रहता था। शनिवार को भी दोनों के बीच झगड़ा हो गया था।

विज्ञापन
Former soldier killed his wife by attacking her with a hammer
महिला की लाश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के बुलंदशहर स्थित पहासू क्षेत्र के बरौला गांव में सोमवार रात को संदिग्ध परिस्थितियों में 60 वर्षीय वृद्धा यशपाली की मौत हो गई। इसमें यशपाली की बेटियों ने पिता समय सिंह उर्फ सम्मी पर हत्या का आरोप लगाया। वहीं अन्य परिजन व ग्रामीण आरोप निराधार बता रहे हैं। सीओ शिकारपुर समेत अन्य पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच कर जांच कर रहे हैं।

विज्ञापन

बरौला गांव सोमवार सुबह वृद्धा यशपाली का शव लहूलुहान अवस्था में पड़ा था। सेना से सेवानिवृत्त पति समय सिंह उर्फ सम्मी अन्य ग्रामीणों को इसकी सूचना दी, जिसके बाद धीरे-धीरे वहां भीड़ जमा हो गई। शाम को मृतका की बेटियां भी घर पहुंचीं, जिन्होंने अपने पिता पर हत्या का आरोप लगाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

बेटी पूनम ने बताया कि पिता समय सिंह और माता यशपाली के बीच अक्सर विवाद होता रहता था। शनिवार को भी दोनों के बीच झगड़ा हो गया था। आरोप है कि उनके पिता ने हथौड़े से हमला कर उनकी मां की हत्या कर दी। वहीं अन्य ग्रामीणों का कहना है कि यशपाली की मौत सुबह ही हो गई थी। उस वक्त समय सिंह भी घर पर नहीं था।

विज्ञापन

समय सिंह ने घर पहुंचने के बाद जब यशपाली को मृत देखा तो ग्रामीणों को जानकारी दी। वहीं शनिवार रात को स्थानीय पुलिस सूचना पर पहुंची। पुलिस जब शव को पीएम जांच के लिए ले जाने लगी तो बेटियों ने विरोध जताया। उनको समझाने के बाद शव पीएम जांच के लिए भेजा गया। इसके बाद पुलिस ने पति को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी।

दो बेटों की 11 साल पहले हो गई थी मौत 
मृतका यशपाली की बेटी सोनिका ने बताया कि वह चार भाई- बहन थे। वर्ष 2014 में उनके भाई धीरज व ललित की सड़क हादसे में मौत हो गई थी। वहीं, सोनिका और बहन पूनम की माता पिता ने शादी कर दी थी। तब से दोनों माता-पिता अकेले रहते थे।

महिला यशपाली की मौत की जानकारी मिली है। इसमें पुलिस टीम मौके पर जांच कर रही है। मृतका की बेटी व दामाद से जानकारी ली जा रही है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। - डॉ. तेजवीर सिंह, एसपी देहात

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed