फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Former MLA Haji Aleems nephew beaten to death in Bulandshahr over land dispute

UP में खूनी संघर्ष: जमीन विवाद में पूर्व विधायक हाजी अलीम के भतीजे की पीट-पीटकर हत्या, कई थानों की फोर्स तैनात

Sun, 04 Jan 2026 10:12 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बुलंदशहर
संवाद न्यूज एजेंसी, बुलंदशहर Published by: विकास कुमार Updated Sun, 04 Jan 2026 10:12 PM IST
सार

कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव नीमखेड़ा के समीप स्थित एक बाग की भूमि को लेकर काफी समय से विवाद चल रहा था। रविवार को पूर्व विधायक के भतीजे सूफियान और अकरम पैमाइश के लिए मौके पर पहुंचे थे। इसी दौरान दूसरे पक्ष से कहासुनी शुरू हो गई।

विज्ञापन
Former MLA Haji Aleems nephew beaten to death in Bulandshahr over land dispute
अस्पताल के बाहर परिजन व समर्थक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के बुलंदशहर जनपद के कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव ग्यासपुर के निकट रविवार देर शाम को जमीन के विवाद ने खूनी रूप ले लिया। बाग की पैमाइश के दौरान हुए हिंसक संघर्ष में दबंगों ने बसपा के पूर्व विधायक मरहूम हाजी अलीम के भतीजे सूफियान (43) की पीट-पीटकर हत्या कर दी। इस हमले में उनका बड़ा भाई अकरम (45) भी गंभीर रूप से घायल हो गया। वारदात के बाद इलाके में सनसनी फैल गई और जिला अस्पताल में हजारों की भीड़ जमा हो गई। तनाव को देखते हुए कई थानों का पुलिस बल तैनात किया है।

विज्ञापन

 

लाठी-डंडों और धारदार हथियार से किया गया हमला
कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव नीमखेड़ा के समीप स्थित एक बाग की भूमि को लेकर काफी समय से विवाद चल रहा था। रविवार को पूर्व विधायक के भतीजे सूफियान और अकरम पैमाइश के लिए मौके पर पहुंचे थे। इसी दौरान दूसरे पक्ष से कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ा कि दूसरे पक्ष ने लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से दोनों भाइयों पर हमला कर दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सूफियान की मौत, अकरम की हालत नाजुक
हमले में सूफियान और उसका भाई अकरम को गंभीर चोटें आईं, जिससे वह दोनों मौके पर ही लहूलुहान होकर गिर पड़े। इसके बाद आरोपी मौके से भाग निकले। सूचना मिलने पर पहुंचे परिजनों ने आनन-फानन में दोनों घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने सूफियान को मृत घोषित कर दिया। अकरम की हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है और उसको हायर मेडिकल सेंटर रेफर कर दिया गया है। जैसे ही सूफियान की मौत की खबर शहर में फैली, जिला अस्पताल में समर्थकों और स्थानीय लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। स्थिति को बिगड़ता देख जिला अस्पताल छावनी में तब्दील हो गया।

विज्ञापन

एसएसपी पहुंचे मौके पर, सुरक्षा बढ़ाई गई
घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह भारी पुलिस बल के साथ जिला अस्पताल पहुंचे। उन्होंने परिजनों को ढांढस बंधाया और सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए ग्यासपुर, नीमखेड़ा और अस्पताल परिसर में तीन थानों की पुलिस फोर्स और पीएसी तैनात की गई है।

पुलिस की कार्रवाई और जांच
पुलिस ने मृतक सूफियान के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने बताया की जमीन विवाद में दो पक्षों के बीच झगड़ा हुआ था, जिसमें एक व्यक्ति की मृत्यु हुई है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। आरोपियों की धरपकड़ के लिए टीमें गठित कर दी गई हैं, जल्द ही सभी को गिरफ्तार कर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed