{"_id":"6a9bd0b67807f2aa060b9bc8","slug":"former-mla-guddu-pandit-from-bulandshahr-up-beat-his-wife-and-dragged-her-by-hair-fir-registered-2026-09-05","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी के पूर्व विधायक गुड्डू पंडित की गुंडई!: पत्नी को पीटा, बाल पकड़ घसीटा, अब इन धाराओं में हुई एफआईआर; देखें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी के पूर्व विधायक गुड्डू पंडित की गुंडई!: पत्नी को पीटा, बाल पकड़ घसीटा, अब इन धाराओं में हुई एफआईआर; देखें
Sat, 05 Sep 2026 02:19 PM IST
Sharukh Khan
अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर
अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर
Published by: Sharukh Khan
Updated Sat, 05 Sep 2026 02:19 PM IST
सार
यूपी के बुलंदशहर के पूर्व विधायक गुड्डू पंडित पर पत्नी की पिटाई और बाल पकड़कर घसीटने के आरोप लगे हैं। मारपीट का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है। पुलिस ने गुड्डू पंडित की पत्नी की तहरीर पर एफआईआर दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
Former MLA Guddu Pandit
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विस्तार
बुलंदशहर में पत्नी की पिटाई के मामले में पूर्व विधायक गुड्डू पंडित पर पुलिस ने नगर कोतवाली में एफआईआर दर्ज की है। गुड्डू पंडित पर मारपीट, गाली गलौज की धाराओं में एफआईआर दर्ज की है।
सपा और बसपा के टिकट पर दो बार विधायक रहे गुड्डू पंडित और उनकी पत्नी अर्चना पांडा का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। वायरल वीडियो में पूर्व विधायक गुड्डू पंडित अपनी पत्नी अर्चना पांडा के बाल पकड़कर पिटाई करते नजर आ रहे हैं।
अर्चना पांडा भी पूर्व विधायक पर झाड़ू चलाती दिख रही है। वीडियो वायरल होने के बाद अर्चना पांडा की तहरीर के आधार पर एफआईआर दर्ज कर ली है।

सीओ सिटी प्रखर पांडेय ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है। मारपीट और गाली गलौज की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
पूर्व विधायक गुड्डू पंडित पर कांग्रेसी नेत्री से मारपीट का आरोप, वीडियो वायरल
बुलंदशहर के डिबाई क्षेत्र के पूर्व विधायक भगवान शर्मा उर्फ गुड्डू पंडित और कांग्रेस नेत्री के बीच विवाद का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दोनों ने एक दूसरे पर हमला करने का आरोप लगाया है। इस मामले में कांग्रेस नेत्री ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई और सुरक्षा की मांग की है। अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है, जिसके बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

वायरल वीडियो में पूर्व विधायक गुड्डू पंडित शिकारपुर बाईपास रोड स्थित ओल्ड आरटीओ ऑफिस बुलंदशहर निवासी कांग्रेस नेत्री अर्चना पांडा के बाल पकड़ते हुए नजर आ रहे हैं। अर्चना पांडा जमीन पर गिरती हुई और झाड़ू से गुड्डू पर हमला करते हुए नजर आ रही हैं। वीडियो के अंत में गुड्डू पंडित झाड़ू हाथ में लेकर अर्चना के पीछे जाते हुए दिखाई दे रहे हैं। अर्चना पांडा घर के बाहर निकलकर गुड्डू पर पीटने का आरोप लगाते हुए नजर आ रही हैं। संवाद न्यूज एजेंसी वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करती है।
इस मामले में अर्चना पांडा ने बताया कि वह बेटे के साथ घर में मौजूद थीं। इसी दौरान गुड्डू पंडित उनके आवास पर पहुंचे और जोर-जोर से दरवाजा खटखटाते हुए चिल्लाने लगे। जब वह दरवाजा खोलने गईं, तो उन्हें धक्का देकर गिरा दिया। अश्लील व अपमानजनक शब्द बोले, उनके बाल खींचे और मारपीट की। शोर सुनकर मौके पर पहुंचे घर के नौकर ने मोबाइल से घटना का वीडियो बना लिया। वीडियो बनता देख पूर्व विधायक ने मारपीट बंद कर दी। जिसके बाद वह किसी तरह जान बचाकर घर के बाहर भागी और पुलिस को सूचना दी।
पांडा ने आरोप लगाया कि पूर्व विधायक और उनका परिवार उन्हें व उनके बच्चे को लगातार धमकियां दे रहे हैं। अदालत में आरोपी के खिलाफ पहले से भी कुछ मामले लंबित हैं। उन्होंने अपनी और अपने मासूम बच्चे की जान का खतरा बताते हुए पुलिस से सुरक्षा की मांग की। उन्होंने बताया कि यह वीडियो गत दो सितंबर का है।
पूर्व विधायक ने आरोपों को निराधार बताया है। उन्होंने कहा कि वीडियो वर्ष 2025 का है। वह अपने पुत्र से मिलने गए थे, तब अर्चना ने उन पर हमला किया था। वह अपना बचाव कर रहे थे। पूर्व विधायक ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट लिखा है कि वह वर्तमान में बुलंदशहर में नहीं हैं। इस पोस्ट के साथ उन्होंने बाबा रामदेव के साथ अपना फोटो लगाया है और वीडियो को पुराना बताते हुए पुलिस से न्याय की मांग की है।