फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Former head grabbed Rs 80 thousand in the name of leasing

Bulandshahar News: पूर्व प्रधान ने पट्टा करने के नाम पर हड़पे 80 हजार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 11 Nov 2024 10:06 PM IST
विज्ञापन
बुलंदशहर। देहात कोतवाली के गांव अडौली निवासी किसान ने पूर्व प्रधान पर सरकारी योजना के तहत पट्टा करने का आश्वासन देकर 80 हजार रुपये हड़पने का आरोप लगाया है। पीड़ित का कहना है कि अब पीड़ित ने आरोपी से अपने रुपये वापस मांगे तो उसे झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी जा रही है। एसपी सिटी के आदेश पर थाना पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

देहात कोतवाली क्षेत्र के गांव अडौली निवासी ओमकार सिंह ने बीते दिनों एसपी सिटी को शिकायती पत्र देकर बताया था कि उसके गांव में वर्तमान पंचवर्षीय योजना से पहले सुरेश सिंह प्रधान थे। ग्राम प्रधान रहने के दौरान सुरेश ने उनसे कहा था कि सरकार की तरफ से आबादी के पट्टे करने की योजना आई है। अगर वह 80 हजार रुपये दे देगा तो उसके नाम से 80 वर्ग गज का पट्टा ग्राम समाज की भूमि में से काट देगा। पीड़ित ने बताया कि उसने प्रधान की बातों पर विश्वास करते हुए वर्ष 2017 में तत्कालीन प्रधान सुरेश को 80 हजार रुपये दे दिए। इसके बावजूद उसे पट्टा नहीं दिया गया। रुपयों का तकादा करने पर आरोपी सुरेश ने उसे कहीं न कहीं ग्राम समाज की जमीन पर कब्जा कराने का आश्वासन दिया। उसे न तो कोई कब्जा कराया गया और न ही रुपये वापस किए गए।
विज्ञापन

12 अक्तूबर 2024 को उसने पूर्व प्रधान सुरेश से रुपये मांगे तो उसने इन्कार करते हुए भविष्य में तकादा करने पर जान से मारने की धमकी दी और झूठे मुकदमे में फंसाने की बात कही। इसके बाद आरोपी ने उसे लात-घूंसों से पीट दिया। पीड़ित को आरोपी पूर्व प्रधान द्वारा किसी झूठे केस में फंसाए जाने की आशंका है। एसपी सिटी की जांच के आधार पर देहात पुलिस ने आरोपी पूर्व प्रधान सुरेश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। एसपी सिटी शंकर प्रसाद ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed