{"_id":"695bea77ab68e9d76e0a1017","slug":"former-chief-minister-kalyan-singh-remembered-on-his-birth-anniversary-performed-havan-and-offered-garlands-bulandshahr-news-c-133-1-bul1002-146470-2026-01-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: जयंती पर याद किए गए पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह, किया हवन व माल्यार्पण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: जयंती पर याद किए गए पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह, किया हवन व माल्यार्पण
विज्ञापन
अनूपशहर में कल्याण सिंह की तस्वीर पर पुष्प अर्पित करते पालिका अध्यक्ष व अन्य। स्रोत: स्वयं
बुलंदशहर/नरौरा/अनूपशहर/स्याना/औरंगाबाद। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की जयंती पर सोमवार को जिलेभर में विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए। नगर से लेकर देहात तक हुए कार्यक्रमों में लोगों ने हवन कर पूर्व मुख्यमंत्री की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस दौरान कल्याण सिंह की सरकार में किए गए जनहित के कार्यों के लिए याद किया गया।
भाजपा के जिला अध्यक्ष विकास चौहान के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने कल्याण सिंह पार्क में विधिवत हवन-पूजन, प्रसाद वितरण के साथ माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए। इस दौरान नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष दीप्ति मित्तल, भवतोश गुर्जर, जिला महामंत्री संतोष बाल्मीकि, मंडल अध्यक्ष बिल्लू पंडित समेत अन्य कार्यकर्ताओं ने बाबूजी को नमन किया।
भारतीय किसान संघ के कार्यकर्ताओं ने कल्याण सिंह पार्क पहुंचकर प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। जिला अध्यक्ष महेश चंद्र लोधी ने उनके जीवन पर प्रकाश डाला। इस दौरान जिला महिला प्रमुख विनती चौधरी, जिला सह कोषाध्यक्ष शलभ तोमर, अनुराग चौधरी, प्रेमपाल सिंह लोधी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
अनूपशहर नगर पालिका सभागार में हुए कार्यक्रम की अध्यक्षता पालिका अध्यक्ष ब्रजेश गोयल ने की। इस अवसर पर भाजपा नेता सीपी सिंह, भूपेंद्र लोधी, मनोज गोल्डी समेत अन्य वक्ताओं ने कल्याण सिंह के जीवन पर प्रकाश डाला।
नरौरा नगर के गंगा घाट स्थित पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के स्मृति स्थल पर जंयती मनाई गई। भाजपा नेता केसरी सिंह, चरण सिंह, नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि किताब सिंह यादव, अशोक लोधी सहित कार्यकर्ताओं ने स्मृति स्थल पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। स्मृति स्थल पर वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच हवन किया गया। इस दौरान मबासी सिंह आर्य, राजू यादव, सुभाष आर्य, राहुल पंडित, चंद्रभान सिंह, केपी सिंह आदि उपस्थित रहे।
स्याना में भाजपाइयों ने बाबूजी कल्याण सिंह पार्क में पहुंचकर कल्याण सिंह की मूर्ति पर माल्यार्पण के साथ हवन पूजन किया। कार्यक्रम संयोजक विजय लोधी रहे। इस दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष संदीप त्यागी, राजीव राजपूत, राहुल लोधी व ललित लोधी आदि मौजूद रहे।
औरंगाबाद के लोगों ने लखनऊ पहुंचकर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इनमें शामिल सांसद डॉ. भोला सिंह, स्याना विधायक देवेंद्र सिंह लोधी, विधायक चंद्रपाल लोधी, औरंगाबाद नगर पंचायत के पूर्व चेयरमैन राजकुमार लोधी, पूर्व जिला पंचायत सदस्य सोनू लोधी ने कल्याण सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। सांसद डॉ. भोला सिंह ने कहा कि बाबू जी रामभक्त थे। उनके अंदर राष्ट्र निष्ठा भरी हुई थी। वे हमेशा सिद्धांतों की राजनीति करते थे।