फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Forest inspector suspended for planting small saplings

Bulandshahar News: छोटे पौधे लगाने पर वन दरोगा निलंबित

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 12 Oct 2023 10:16 PM IST
विज्ञापन
Forest inspector suspended for planting small saplings
बुलंदशहर। जिले में हुए पौधरोपण में लापरवाही पर एक वन दरोगा को निलंबित कर दिया है। जांच में सामने आया कि वन दरोगा ने छोटे पौधे रोपित करा दिए, जिससे पौधे नष्ट हो गए। लापरवाही मिलने पर मेरठ वन संरक्षक ने निलंबित करते हुए गाजियाबाद में संबद्ध कर दिया है। डीएफओ विनीता सिंह ने कार्रवाई की पुष्टि की है।
विज्ञापन



जिले में जुलाई माह के दौरान वन महोत्सव के तहत करीब 37 लाख पौधे रोपित किए गए। इसके लिए विभाग के वन दरोगाओं को उनके क्षेत्रों में जिम्मेदारियां सौंपी गई थी लेकिन इसमें सदर रेंज में तैनात वन दरोगा शनि गौतम ने लापरवाही बरती और जिम्मेदारियों का निर्वहन सही तरीके से नहीं किया। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि वन दरोगा ने कम उम्र के पौधे रोपित कर दिए। ऐसे में रोपित किए गए पौधों में अधिकतर पौधे नष्ट हो गए हैं। मामला मेरठ वन संरक्षक गंगा प्रसाद के संज्ञान में आया तो वह पिछले दिनों जिले में आए थे। उन्होंने पौधरोपण से संबंधित फाइलों और रोपित किए गए पौधों की जांच भी की। इस दौरान वन दरोगा शनि गौतम की लापरवाही उजागर हुई।
विज्ञापन

जिस पर अब उन्होंने वन दरोगा शनि को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। डीएफओ ने बताया कि कार्यों में रूचि न लेना, विभागीय आदेशों की अवहेलना और पौधारोपण जैसे महत्वपूर्ण कार्य में लापरवाही बरतने पर वन दरोगा को निलंबित किया है। निलंबन अवधि तक उन्हें गाजियाबाद अटैच किया गया है। बताया गया कि निलंबित वन दरोगा पर पिछले दिनों जिले में वह कई स्थानों पर तैनात रहे। जहां पर उन पर फर्जीवाड़े और घोटाले के आरोप भी लगे। उनकी जांच चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed