फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   For three days, continuous thunderstorms and rain at night, temperature at 35 degrees

Bulandshahar News: तीन दिनों से रात में लगातार आंधी-बारिश, तापमान 35 डिग्री पर

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jun 2026 10:41 PM IST
विज्ञापन
For three days, continuous thunderstorms and rain at night, temperature at 35 degrees
खुर्जा में शुक्रवार शाम तेज बारिश के बीच गुजरते राहगीर। संवाद
बुलंदशहर/अहार/बीबीनगर/नरसेना/ऊंचागांव/सलेमपुर। जिले में पिछले तीन दिनों से रात में लगातार आंधी व बारिश हो रही है। शुक्रवार की रात आंधी संग हुई बारिश से मौसम थोड़ा ठंडा हुआ। शनिवार पूरे दिन निकली धूप के साथ हल्के बादल छाने से धूप-छांव जैसा मौसम बना रहा। इससे तापमान 35 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। लोगों ने उमस से कुछ राहत पाई। रविवार को अधिकतम तापमान 37 और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
विज्ञापन

अधिकतम तापमान 35 और न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आर्द्रता 53 और हवा की गति 10 किलोमीटर प्रति घंटे के आसपास रही। जबकि शुक्रवार को अधिकतम तापमान 32 और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। कृषि विज्ञान केंद्र की मौसम वैज्ञानिक डॉ. रेशु सिंह का कहना है कि तीन दिन से लगातार आंधी-बारिश के चलते तापमान में गिरावट आने के साथ उमस से राहत मिली है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि मौसम विभाग की ओर से अभी रविवार तक आंधी-बारिश जारी रहने का अनुमान जताया गया है। आकाशीय बिजली गिरने की भी संभावना है। यदि आंधी संग और बारिश होती है तो मक्का की फसल को नुकसान होने की भी आशंका है। ऐसा होने पर सबसे अधिक नुकसान आम को होगा। साथ ही तापमान में इजाफा होने के साथ उमस का भी सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


---

आंधी से गिरा 15 फीसदी आम, बागान किसान चिंतित
तीन दिन लगातार आई आंधी से आम के बागों को भारी नुकसान हुआ है। इससे किसानों की सालभर की मेहनत पर पानी फिर गया। बागान किसान गौरव कुमार और कुशल ने बताया कि आंधी से दो दिन में करीब 15 फीसदी से अधिक आम गिर गया। इस समय आम लगातार बढ़ने के साथ पकवार पर है।

इस बीच आई आंधी ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। इस बार पहले से ही आम कम आया और इससे पहले भी कई बार आंधी आने से आम गिर चुका है। अब गिरे आम ने और नुकसान कर दिया। इसकी भरपाई करना बागान किसानों के बस की बात नहीं रही है। यदि अभी भी आंधी आती है तो नुकसान और बढ़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed