{"_id":"570e90154f1c1be95f4a6b08","slug":"food-security-ration-card-get-another-chance","type":"story","status":"publish","title_hn":"फूड सिक्योरिटी राशन कार्ड पाने का एक और मौका ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फूड सिक्योरिटी राशन कार्ड पाने का एक और मौका
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Thu, 14 Apr 2016 12:10 AM IST
विज्ञापन
खाना
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फूड सिक्योरिटी योजना के राशन कार्ड से वंचित पात्र गृहस्थ के परिवारों के लिए एक अच्छी खबर है। ऐसे पात्र जिनके राशन कार्ड नहीं बन पाए हैं, वह 20 अप्रैल से कार्ड के लिए आवेदन कर सकते हैं। किन लोगों के कार्ड इस योजना के तहत बन सकेंगे, इसके लिए सभी राशन की दुकानों पर 18 अप्रैल को पात्रता की सूची चस्पा कर दी जाएगी।
विज्ञापन
बता दें कि फूड सिक्योरिटी योजना के तहत अब तक जनपद में 6.50 लाख गृहणियों के परिवारों को शामिल किया गया है। जबकि लगातार शिकायत मिल रही है कि अभी भी सैकड़ों पात्र ऐसी रह गईं हैं जो योजना में शामिल नहीं की गई।
विज्ञापन
डीएम के पास शिकायत आने के बाद निर्णय लिया गया कि जिन पात्रों के अभी राशन कार्ड नहीं बने हैं उनसे आवेदन मांगे जाएंगे। इसके लिए जनपद की समस्त राशन की दुकानों पर राशन कार्ड संबंधी एक्सक्लूजन और इनक्लूजन क्राइटेरिया के पर्चे चस्पा किए जाए ताकि वही गृहस्थी आवेदन करें जो योजना की पात्रता श्रेणी में आती हैं।
विज्ञापन