फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Food Corporation of India increased two purchase centers for wheat purchase

Bulandshahar News: गेहूं खरीद के लिए भारतीय खाद्य निगम के बढ़ाए दो क्रय केंद्र

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 10 May 2023 01:03 AM IST
विज्ञापन
Food Corporation of India increased two purchase centers for wheat purchase
बुलंदशहर। जिले में सरकारी गेहूं खरीद के लिए भारतीय खाद्य निगम के दो और नए क्रय केंद्र खोले गए हैं। नए क्रय केंद्र गुलावठी और स्याना मंडी में संचालित होंगे। अब जिले में गेहूं खरीद के लिए 113 क्रय केंद्र संचालित हो गए हैं।
विज्ञापन

जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी जेड-ए-करीम ने बताया कि जिले में इस बार क्रय केंद्रों पर गेहूं की आवक कम हो रही है। अभी तक करीब 1800 मीट्रिक टन गेहूं की ही खरीद हो सकी है। जबकि गेहूं खरीद का लक्ष्य 1.65 लाख मीट्रिक टन मिला है। गेहूं खरीद के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। गांव-गांव भी गेहूं खरीद के लिए किसानों से संपर्क किया जा रहा है। वहीं, अब डीएम सीपी सिंह के निर्देश पर भारतीय खाद्य निगम के दो और क्रय केंद्र बढ़ाए गए हैं। यह दोनों क्रय केंद्र गुलावठी व स्याना मंडी में स्थापित करने के लिए खरीद एजेंसी को पूरी तैयारी और सुविधा के साथ संचालित करने के निर्देश जारी कर दिए हैं। अब जिले में गेहूं खरीद के लिए खाद्य निगम के 12, पीसीएफ के 94 और भारतीय खाद्य निगम के सात समेत कुल 113 क्रय केंद्र संचालित हो गए हैं। उन्होंने बताया कि क्रय केंद्र पर गेहूं का समर्थन मूल्य 2125 रुपये निर्धारित है। किसानों को चाहिए कि वह क्रय केंद्र पर गेहूं बेचकर उचित दाम प्राप्त करें।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed