फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   fog stopped the speed.

कोहरे ने रोकी रफ्तार

Mon, 07 Dec 2015 10:44 PM IST
अमर उजाला, बुलंदशहर
अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Mon, 07 Dec 2015 10:44 PM IST
विज्ञापन
fog stopped the speed.
पिछले कई दिन से मौसम में लगातार बदलाव आ रहा है। मौसम विशेषज्ञ ने पहले ही
विज्ञापन
खुलासा कर दिया है कि नौ दिसंबर से शीतलहर के साथ ठंड बढ़ेगी और घने कोहरे का सामना करना पड़ेगा।

रविवार को भी कोहरे ने अपना रंग दिखाया। वहीं सोमवार की सुबह भी घने कोहरे के साथ शुरू हुई। जिसके चलते जनपद में वाहनों की रफ्तार थम गई। जनजीवन प्रभावित हो गया।

काम पर जाने वाले लोग लेट हो गए तो छोटे बच्चे ठिठुरते हुए स्कूल पहुंचे। करीब 11 बजे कोहरा छंटने के बाद ही लोगों को राहत मिली। पूरे दिन सूर्यदेव के कभी-कभार ही दर्शन हुए।

सोमवार को अधिकतम तापमान 27 और न्यूनतम 13 डिग्री दर्ज किया गया। मंगलवार को अधिकतम तापमान 26 और न्यूनतम 11 डिग्री होने की संभावना है।

वहीं, पॉटरी नगरी में कोहरे के चलते वाहन रेंगते नजर आए। मौसम विशेषज्ञ डॉ. विवेकराज का कहना है कि कोहरा और ठंड का असर जारी रहेगा। इससे जल्द निजात मिलने की बहुत कम संभावना है।

पूरे दिन जाम से हांफता रहा नगर
शादी समारोहों के चलते पूरे दिन जाम लगने के कारण पॉटरी नगरी हांफने लगी। सुबह से लेकर शाम तक सड़कों पर वाहनों की कतारें दिखाई दी।

वहीं रोड के किनारे अतिक्रमण और आड़े तिरछे खड़े वाहनों से स्थिति और भी गंभीर हो गई। सोमवार को शादियों का साया अधिक होने के कारण रोड पर वाहनों का दबाव बढ़ गया।

इसके चलते जेवर अड्डा, कबाड़ी बाजार, गांधी रोड, कचहरी रोड आदि मार्गों पर सुबह से ही वाहनों लंबी कतारें लगी रही। आलम यह रहा कि पूरे दिन लोग जाम में फंसे रहे।
विज्ञापन


10 मिनट का सफर पूरा करने में लोगों को आधे घंटे से ज्यादा समय लग गया। वहीं, रोड के किनारे बेतरतीब खड़े वाहन और रेहड़ी ठेली वालों ने मुसीबतें और बढ़ा दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन



रात के समय बारातों के निकलने से स्थिति और भी गंभीर हो गई। लोगों का रोड से निकलना मुश्किल हो गया। जाम का यह सिलसिला देर रात तक चलता रहा।


वहीं, गुलावठी में हाईवे पर कोहरे आैर सड़क के दोनों ओर अतिक्रमण व पशु पैंठ के चलते सोमवार को दिन भर कई बार जाम लगने से लोग परेशान रहे। जाम खुलने पर भी वाहन रेंगते नजर आए। दोपहर को जाम में स्कूली वाहन भी फंसे रहे तथा बच्चे भूख से बेहाल रहे।

बढ़ने लगा कोहरा बच्चों को हो रही परेशानी
सुबह के समय घने कोहरे के चलते स्कूल जाने वाले बच्चों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कोहरे के साथ ठंड के चलते सुबह उठने में बच्चे परेशानी महसूस कर रहे हैं।



दूसरी ओर कोहरे में कम दृश्यता के चलते वाहन चालकों को दिक्कत हो रही है। सुबह के समय पिछले तीन दिनों से घना कोहरा छाया रहता है।


लगभग नौ बजे तक कोहरा ज्यादा होने के कारण स्कूली बच्चों को सुबह उठने में परेशानी हो रही है। कम दृश्यता के चलते स्कूली वाहन अपने निर्धारत समय से लगभग आधा घंटे देरी से पहुंच रहे हैं जिससे बच्चे निर्धारित स्टैंड पर वाहनों का इंतजार करते रहते हैं। कोहरे के साथ तेज सर्दी के चलते भी बच्चों को परेशानी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed