{"_id":"6a3d5dc0c8d6c13db20be872","slug":"flood-outposts-set-up-along-the-banks-of-the-ganges-control-room-established-in-anupshahr-tehsil-bulandshahr-news-c-30-1-gbd1038-917380-2026-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: गंगा किनारे बनाईं बाढ़ चौकियां, अनूपशहर तहसील में कंट्रोल रूम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: गंगा किनारे बनाईं बाढ़ चौकियां, अनूपशहर तहसील में कंट्रोल रूम
विज्ञापन
बुलंदशहर/अनूपशहर। मानसून के दौरान गंगा में आने वाली बाढ़ से बचाव कार्य के लिए प्रशासन ने तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में गंगा के तटीय क्षेत्रों में 16 बाढ़ चौकियों की स्थापना की गई है। अनूपशहर तहसील में कंट्रोल रूम बनाया गया है। इसका मोबाइल नंबर 7088352320 भी जारी कर दिया है।
जिले में गंगा अनूपशहर, स्याना और डिबाई तहसील के गांवों से होकर गुजरती है। इन क्षेत्रों में गंगा किनारे बसे करीब 39 गांवों में बाढ़ की आशंका रहती है। फसलों को नुकसान होता है। पानी कई गांवों की सीमा तक पहुंच जाता है।
कई जगह कटान होने से भी हादसा होने का खतरा बढ़ जाता है। पिछले साल कटान से अहार, अनूपशहर और नरौरा में कई मंदिर और धर्मशाला समेत दुकानें आदि भी गंगा में समा गई थीं।
विज्ञापन
एडीएम वित्त एवं राजस्व अभिषेक कुमार सिंह ने बताया कि तहसील स्याना, अनूपशहर और डिबाई क्षेत्र में लेखपाल, ग्राम प्रधान और अन्य कई विभागों के अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। 32 अमीन, लेखपाल व अन्य अधीनस्थों को हर वक्त मोबाइल फोन खुले रखने के निर्देश दिए गए हैं। इसके साथ नाव, मोटर बोट, गोताखोर और बचाव दल तैनात रहेंगे।
बाढ़ से प्रभावितों के ठहरने के लिए स्थान चिह्नित कर दिए हैं। उनके खाने-पीने की व्यवस्था रहेगी। राशन डीलर व अन्य को जिम्मेदारी सौंपी गई है। आपात स्थिति से निपटने के लिए आशा, आंगनबाड़ी, ग्राम सचिव, सफाईकर्मी, चौकीदार, रोजगार सेवक, संग्रह सेवक, एनएनएम को सतर्क किया गया है, उनके मोबाइल फोन नंबर भी जारी किए गए हैं।
एसडीएम अनूपशहर प्रियंका कुमारी और तहसीलदार संजय कुमार ने बताया कि राहत सामग्री स्टोर और वितरण के लिए जगह चिह्नित कर ली है। बनाई गई बाढ़ चौकियों में प्राइमरी स्कूल मुबारिकपुर बांगर, वन विभाग चौकी अहार, तहसील मुख्यालय अनूपशहर, प्राइमरी स्कूल शेरपुर बांगर, प्राइमरी स्कूल सिरौरा बांगर, प्राइमरी स्कूल शेरपुर बांगर, सिरौरा प्राथमिक स्कूल, अकबरपुर उर्फ बच्ची खेड़ा खादर, सिरौरा खादर आदि शामिल हैं।
बाढ़ चौकियों के जारी मोबाइल नंबर...
1. प्राइमरी स्कूल मुबारिकपुर बांगर: 9412892082
2. तहसील कार्यालय अनूपशहर: 9456259908
3. सिरौरा प्राइमरी स्कूल: 9412611847, 8923130816, 7017298917
4. वन विभाग चौकी अहार अड्डा: 9412892082
5. प्राइमरी स्कूल शेरपुर बांगर: 8650044880