फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Five year old girl wasted due to negligence of Principal

प्रधानाचार्य की लापरवाही से पांच छात्राओं का साल बर्बाद

Thu, 16 Mar 2017 11:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Thu, 16 Mar 2017 11:46 PM IST
विज्ञापन
Five year old girl wasted due to negligence of Principal
शिक्षा - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन

प्रधानाचार्य की लापरवाही के चलते पांच छात्राओं का साल बर्बाद हो गया है। प्रवेश पत्र न मिलने के कारण छात्राएं बृहस्पतिवार को परीक्षा नहीं दे पाई। मामला डीएम के पास पहुंचा तो उन्होंने डीआईओएस को तलब कर दो स्कूल प्रबंधक के खिलाफ एफआईआर के आदेश दे दिए है।

बिना मान्यता चल रहे नेशनल पब्लिक स्कूल कुदैना के छात्र एक अन्य कॉलेज से संबद्ध है। बृहस्पतिवार से यूपी बोर्ड की परीक्षाएं शुरू हो गई।  नेशनल पब्लिक स्कूल में अध्ययनरत पांच छात्राओं को प्रवेश पत्र नहीं मिला जिसके चलते वह परीक्षा नहीं दे पाई। प्रवेश पत्र न मिलने की खबर से अभिभावकों ने डीएम से शिकायत की।
विज्ञापन


डीएम ने शिकायत पर तुरंत संज्ञान लेते हुए डीआईओएस को तलब किया और दो स्कूल प्रबंधक के खिलाफ एफआईआर के आदेश दिए। छात्राओं का आरोप है कि वह प्रवेश पत्र के लिए पिछले पांच दिनों से स्कूल के चक्कर काट रही थी, लेकिन स्कूल प्रधानाचार्य उन्हें आज-कल कहकर बहका रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीआईओएस के अनुसार नेशनल पब्लिक स्कूल मान्यता प्राप्त नहीं है, इस स्कूल के बच्चे आरोपित स्कूल से संबद्ध है। समय पर छात्राओं का ऑनलाइन पंजीकरण नहीं हो पाया जिसके चलते छात्राओं का प्रवेश पत्र नहीं आया है।


जब डीआईओएस से कॉलेज के स्टेटस के बारे में जानना चाहा तो उन्होंने उनके दस्तावेजों को जांचने की बात कही। डीआईओएस वीना यादव का कहना है कि जांच के बाद दोनों स्कूलों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed