फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Five thousand women were made bookkeepers

Bulandshahar News: पांच हजार महिलाओं को बनाया गया बुककीपर

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 17 Nov 2025 10:42 PM IST
विज्ञापन
Five thousand women were made bookkeepers
बुलंदशहर। जिले में संचालित स्वयं सहायता समूह की पांच हजार महिलाओं को बुककीपर बनाया गया है। उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन की ओर से चयनित महिलाओं का प्रशिक्षण भी शुरू करा दिया गया है। चयनित बुककीपर महिलाएं समूह का लेखाजोखा दुरुस्त रखेंगी।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के उपायुक्त स्वत: रोजगार सूबेदार सिंह ने बताया कि मिशन के तहत वर्तमान में तकरीबन 13,500 समूहों का गठन किया जा चुका है। इन समूहों से जुड़ी महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और रोजगार उपलब्ध कराने के लिए अनेक योजनाओं से लाभ दिया जा रहा है। साथ ही समूह से जुड़ी महिलाएं स्वयं का कारोबार कर अच्छी आय प्राप्त कर रही हैं। बताया कि प्रत्येक समूह को पांच सूत्रों का पालन करते हुए पांच तरह के रजिस्टरों पर अपने लेनदेन का लेखा-जोखा रखना होता है। इसके लिए प्रत्येक समूह में एक बुककीपर चयन किया जाता है। इस रजिस्टर में लेखा-जोखा दुरुस्त करने के लिए समूह से जुड़ी पांच हजार महिलाओं को बुककीपर के लिए चयनित किया गया है।
विज्ञापन

क्षेत्रीय ग्रामीण विकास संस्थान लखावटी में समूह सदस्यों के लेखाजोखा को गुणवत्तापरक बनाने के लिए समूह में चयनित एसएचजी बुककीपर का तीन दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित किया जा रहा है। इस वित्तीय वर्ष में सभी समूहों के बुककीपरों को गुणवत्तापरक लेखा-जोखा करने के लिए विधिवत प्रशिक्षित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed