फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Five shops in the fruit market caught fire, goods worth lakhs of rupees burnt

Bulandshahar News: फल मंडी की पांच दुकानों में लगी आग, लाखों रुपये का सामान जला

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jun 2026 12:36 AM IST
विज्ञापन
Five shops in the fruit market caught fire, goods worth lakhs of rupees burnt
खुर्जा में नई मंडी स्थित दुकानों में लगी आग को बुझाते दमकल कर्मी। संवाद
खुर्जा। नवीन फल मंडी में बृहस्पतिवार रात को आंधी के बाद बिजली के तारों में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। आग धीरे-धीरे मंडी की पांच दुकानों में फैल गई। दमकल की दो गाड़ियों ने करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। दुकानों में रखे फल, कैरेट समेत लाखों रुपये का सामान जल गया। खुर्जा पीरजादगान मोहल्ला निवासी अतीक ने बताया कि उनकी फल मंडी में उनकी थोक की दुकान है। बृहस्पतिवार शाम करीब सात बजे दुकान बंद कर वह अपने घर चले गए। रात करीब साढ़े दस बजे मंडी में मौजूद कर्मचारियों ने सूचना दी कि दुकान में आग लग गई। मौके पर जाकर देखा तो दुकानों के बाहर रखे फलों के कैरेट, गत्ते व सूखी घास में आग की लपटें उठ रही थी।
विज्ञापन

धीरे-धीरे आग आस पास की अन्य दुकानों तक फैल गई। घटना की सूचना पर दमकल की एक गाड़ी पहुंची और कर्मचारियों ने आग बुझाना शुरू कर दिया। अंधेरा और धुआं अधिक होने के कारण दृश्यता कम हो गई थी, जिस कारण कर्मचारी को कुछ स्पष्ट नहीं दिख रहा था। आग दुकानों के अंदर पहुंच गई थी, जिनके शटर बंद थे। ऐसे में आग बुझाना मुश्किल हो गया।
विज्ञापन

फल विक्रेता रहीश ने बताया कि अंदर की आग बुझाने के लिए हथोड़े व बांस बल्ली से शटर को तोड़ा गया और दमकल ने आग बुझाई। आग को शांत करने में लगभग तीन घंटे का समय लग गया। घटना में अतीक, रहीश, मनोज, आसिफ और तरीनान मोहल्ला निवासी अल्ला महर की दुकान जल गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सहायक अग्निशमन अधिकारी अवधेश सिंह ने बताया कि एक दमकल दो गाड़ियों ने पहुंच कर आग को शांत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed