{"_id":"66b7a03acb641700290df554","slug":"five-roads-in-sugar-mill-area-will-be-constructed-with-rs-290-crore-bulandshahr-news-c-133-1-bul1006-120153-2024-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: 2.90 करोड़ रुपये से चीनी मिल क्षेत्र की पांच सड़कों का होगा निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: 2.90 करोड़ रुपये से चीनी मिल क्षेत्र की पांच सड़कों का होगा निर्माण
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बुलंदशहर। चीनी मिल क्षेत्र की पांच सड़कों के निर्माण के लिए लोक निर्माण विभाग की ओर से कदम उठाए गए हैं। इन सड़कों के चौड़ीकरण-सुदृढ़ीकरण के लिए शासन को 2.9 करोड़ रुपये का प्रस्ताव भेजा गया है। बताया जा रहा है कि प्रस्तावों के सापेक्ष केवल बजट का इंतजार किया जा रहा है।
लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता प्रताप सिंह ने बताया कि चीनी मिल परिक्षेत्र में आने वाली स्याना विधानसभा की पांच सड़कों के निर्माण के लिए कार्य योजना तैयार की गई है। शासन के निर्देश पर बीबीनगर सैदपुर से मडौना मार्ग के लिए 50.53 लाख, बीबीनगर खिंदवाड़ा से गरौली मार्ग के लिए 46.23 लाख, स्याना बुगरासी रोड से रजवाहे की पटरी हाजीपुर तक 75.25 लाख, ऊंचागांव नहर पटरी से खंदोई संपर्क मार्ग के लिए 53.75 लाख और जहांगीराबाद अमरगढ़ मार्ग से दुलखेड़ा संपर्क मार्ग के लिए 66.65 लाख रुपये का एस्टीमेट तैयार किया गया है। बताया कि इन सड़कों के निर्माण के लिए शासन की ओर से बजट जारी होने का इंतजार किया जा रहा है। चीनी मिल परिक्षेत्र की इन सड़कों के सुदृढ़ीकरण से क्षेत्र के किसानों को अपने गांव के साथ चीनी मिल तक पहुंचने के दौरान परेशानी नहीं होगी। अधिशासी अभियंता ने बताया कि बजट जारी होने के साथ ही टेंडर प्रक्रिया पूरी कर काम शुरू कराया जाएगा।