{"_id":"66edcc725e2bb4d3e90b6356","slug":"five-members-of-a-family-injured-after-roof-of-house-collapses-bulandshahr-news-c-137-1-krj1001-105226-2024-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: मकान की छत गिरने से परिवार के पांच लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: मकान की छत गिरने से परिवार के पांच लोग घायल
विज्ञापन
खुर्जा जंक्शन क्षेत्र के गांव रामपुर में मकान की गिरी हुई छत - संवाद
खुर्जा जंक्शन। क्षेत्र के रामपुर गांव में शुक्रवार सुबह मकान की छत टूटकर गिर गई। इसमें मकान के अंदर सो रहे परिवार के पांच लोग घायल हो गए। घायलों को ग्रामीणों ने निजी अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं मकान मालिक ने प्रशासन से आर्थिक मदद की गुहार लगाई है।
रामपुर गांव निवासी राकेश कुमार ने बताया कि वह मजदूरी कर परिवार का पालन पोषण करता है। लगातार हो रही बारिश से मकान में दरार आ रही थी। शुक्रवार सुबह अचानक मकान की छत भरभराकर टूट गई। इसमें राकेश की पत्नी जयरानी, बेटी शालू के सिर व पैर में गंभीर चोट आई हैं। राकेश, उसके घर आई रिश्तेदार हेमा और उसकी बेटी विनिता के मामूली चोट आई है।
छत गिरने की आवाज सुनकर आस-पास के ग्रामीण भी वहां पहुंच गए, जिन्होंने घायलों को घर से बाहर निकाला और इसके बाद निजी अस्पताल में भर्ती कराया। इसमें जयरानी और शालू का उपचार चल रहा है। मकान में रखा हजारों रुपये का सामान क्षतिग्रस्त हो गया। इसके अलावा शुक्रवार सुबह खुर्जा जंक्शन रेलवे स्टेशन पर मुसाफिर खाने की दीवार टूटकर गिर गई। गनीमत रही कि इस दौरान कोई मौजूद नहीं था।