{"_id":"64ea2ebe7e6c0cf42a09666a","slug":"five-kilometer-long-jam-on-anupshahr-bulandshahr-road-bulandshahr-news-c-133-1-bul1002-3436-2023-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: अनूपशहर-बुलंदशहर रोड पर पांच किलोमीटर लंबा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: अनूपशहर-बुलंदशहर रोड पर पांच किलोमीटर लंबा जाम
विज्ञापन
अनूपशहर/बुगरासी। एनएच-9 रूट डाइवर्ट करने के चलते अनूपशहर व बुगरासी से वाहन निकाले जा रहे हैं। इसके चलते अनूपशहर में दो दिन से तो बुगरासी में पिछले 24 घंटे से जाम लगा हुआ है। अनूपशहर-बुलंदशहर रोड पर पांच किलोमीटर लंबा जाम लगा रहा। इससे राहगीरों को खासी परेशानी हो रही है। जाम की समस्या सोमवार तक बनी रहने की संभावना है। कल सावन का अंतिम सोमवार है। इस दिन बड़ी संख्या में शिवभक्त अलग-अलग शिवालयों में जलाभिषेक करते हैं। शिवभक्तों की भारी आवाजाही के चलते एनएच-9 रूट को ब्रजघाट के पास से डाइवर्ट किया गया है। दिल्ली, गाजियाबाद, नोएडा आदि से हसनपुर, गजरौला, मुरादाबाद व संभल आदि जाने वाले लोग अनूपशहर व बुगरासी क्षेत्र से होकर निकल रहे हैं। इसके चलते स्थिति यह बनी हुई है कि अनूपशहर में संभल रोड और अनूपशहर-बुलंदशहर रोड पर बृहस्पतिवार की रात्रि ए बजे से जाम लगा हुआ है। अनूपशहर-बुलंदशहर रोड पर पांच किलोमीटर तक जाम है। अनूपशहर-संभल रोड पर भी कई किलोमीटर तक जाम है।
शुक्रवार तड़के से ही जाम के कारण वाहन चालकों ने भारी वाहन अनूपशहर के निकट रोकने प्रारंभ कर दिए हैं। इसके कारण अनूपशहर-बुलंदशहर रोड एवं अनूपशहर-संभल रोड पर भीषण जाम लगा हुआ है। धीरे-धीरे वाहनों का आवागमन हो रहा है। वहीं दूसरी ओर पुलिस को जाम खुलवाने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ रही है। कोतवाली प्रभारी धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि जाम खुलवाने के लिए पुलिसकर्मी लगाए गए हैं।
दूसरी ओर बुगरासी क्षेत्र के गांव भगवानपुर गंगा पर बने पुल से लोग एनएच-9 से सीधे बुगरासी आ रहे हैं। इसके बाद कस्बे से निकलते हुए अपने गंतव्य को जा रहे हैं। बड़ी संख्या में वाहनों के आवागमन के चलते कस्बे में जनता इंटर कॉलेज रोड व चामुंडा के निकट भगवानपुर रोड पर जाम की स्थिति बन रही है। बाहर से आने वाले वाहन चालकों को रास्ते की जानकारी नहीं होने के कारण उन्हें भटकना भी पड़ रहा है। जाम से व्यापारियों को भी परेशानी हो रही है। सतीश कुमार, संजीव कुमार, राजीव कुमार, सराफत अली आदि व्यापारियों ने बताया कि रूट डाइवर्ट के दौरान बाहर से आने वालों को रास्ते की जानकारी नहीं है। अधिकांश वाहन चालक चामुंडा रोड से भगवानपुर रोड को आते हैं जबकि यह रूट संकरा व बाजार के चलते व्यस्त रूट है। सुलैला रोड चौड़ा तथा खाली रोड है जो सीधे भगवानपुर पुल से जुड़ता है। इस रूट में न तो कोई जाम लगता है और वाहनों को निकलने में भी कोई परेशानी नहीं होती है। शनिवार से सोमवार दोपहर तक जहां वाहन चालकों को रूट डाइवर्ट के चलते तकरीबन 35 किलोमीटर ज्यादा दूरी तय करनी पड़ेगी, वहीं क्षेत्रवासियों को भी जाम की समस्या से जूझना होगा।
विज्ञापन
संकेतन बोर्ड लगे या किसी की हो ड्यूटी
बुगरासी। एनएच-9 रूट डाइवर्ट होने पर बड़ी संख्या में वाहन बुगरासी से निकलते हैं। बस स्टैंड से जनता इंटर कॉलेज के पास से ही वाया सुलैला होकर चौड़े रोड से भगवानपुर पुल का रास्ता है। कोई संकेतक बोर्ड व किसी की तैनाती नहीं होने के कारण वाहन चालक चामुंडा रोड से भगवानपुर रोड को मुड़ जाते हैं। यह रूट संकरा और बाजार के चलते व्यस्त रहता है। यदि किसी की तैनाती की जाए तो वाहन चालकों को परेशानी नहीं होगी। साथ ही बाजार में भी वाहन नहीं फंसेंगे।