फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Five days left to register for undergraduate admission.

Bulandshahar News: स्नातक में प्रवेश के लिए पंजीकरण कराने को बचे पांच दिन

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jul 2026 10:18 PM IST
विज्ञापन
बुलंदशहर। जिले के कॉलेजों में स्नातक बीए, बीएससी व बीकॉम समेत अन्य पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया जारी है। पंजीकरण कराने के लिए अब छात्र-छात्राओं के पास पांच दिन का समय बचा है। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय (सीसीएसयू) की ओर से पंजीकरण कराने के लिए 10 जुलाई तक का मौका दिया गया है। इसलिए छात्र-छात्राएं निर्धारित तिथि तक अपना पंजीकरण करा लें। इसके बाद दूसरा मौका मिलने की संभावना कम है।
विज्ञापन

स्नातक और प्रोफेशनल कोर्स की प्रथम वर्ष की कक्षाओं में प्रवेश के लिए सीसीएसयू ओर से पंजीकरण पिछले काफी समय से चल रहे थे। इसके लिए सीसीएसयू ने छात्र-छात्राओं को पहले 30 जून तक का समय दिया था। इसके बाद समय बढ़ाकर 10 जुलाई कर दिया। राजकीय और एडेड कॉलेजों में सबसे अधिक पंजीकरण हुए हैं। अब तक करीब 24 हजार सीटों पर पंजीकरण हो चुके हैं।
विज्ञापन

डीएवी पीजी कॉलेज के प्राचार्य प्रो. राजीव सिरोही ने बताया कि 10 जुलाई तक आवेदन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद प्रवेश के लिए कक्षावार मेरिट तैयार की जाएगी। जिले में 78 कॉलेज संचालित हैं। इनमें 28 हजार से अधिक सीटों पर प्रवेश होगा। इसे देखते हुए कॉलेजों ने भी अपनी-अपनी तैयारी तेज कर दी है। स्नातक बीए, बीकॉम, बीएससी समेत प्रोफेशनल कोर्स की कक्षाओं में प्रवेश कराने के लिए कॉलेजों में अलग-अलग काउंटर बनाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed