{"_id":"11d79e5d44ffca82e2f6282394c75215","slug":"five-days-later-face-a-jam-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच दिन बाद झेलना पड़ेगा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच दिन बाद झेलना पड़ेगा जाम
अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Sun, 15 Nov 2015 11:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अगर आप पांच दिन बाद हाईवे पर सफर की तैयारी में हैं तो अपना इरादा बदल दीजिए। कारण कार्तिक मेले के लिए एनएच-24 पर 21 नवंबर की शाम से 26 नवंबर की शाम पांच बजे तक रूट डायवर्जन किया जाएगा।
यह निर्णय हापुड़ और अमरोहा के पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक में लिया गया। इसका सीधा असर बुलंदशहर में ट्रैफिक पर पड़ेगा। इस रूट का वाहन बुलंदशहर, नरौरा, डिबाई होकर निकाले जाएंगे।
इससे इस रूट पर जाम की आशंकाएं बढ़ गईं हैं। हालांकि जिला स्तर पर अफसरों ने जाम से निपटने के लिए तैयारियां कर ली हैं।
नरौरा, डिबाई और बुलंदशहर में स्टेट हाईवे पर अतिरिक्त फोर्स की तैनाती की जाएगी। इसके लिए अफसर जल्द बैठक करेंगे।
डीएवी ओवरब्रिज पर तीन घंटे फंसे वाहन
रविवार सुबह करीब नौ बजे एक ट्रक डीएवी फ्लाईओवर के मोड़ पर खराब हो गया। इसके चलते एक तरफ का रास्ता बाधित होने लगा।
करीब 10.30 बजे फ्लाईओवर पर रिलायंस पेट्रोल पंप की तरफ जाने वाले रास्ते पर दो गाड़ियाें की टक्कर हो गई। हादसे में कोई हताहत तो नहीं हुआ, लेकिन दोनों कारों के एक-एक पहिये खुलकर निकल गए।
विज्ञापन
देखते ही देखते फ्लाईओवर के दोनों तरफ भारी जाम लग गया। काफी देर बाद दो ट्रैफिक पुलिसकर्मी फ्लाईओवर पर पहुंचे और करीब तीन घंटे बाद फ्लाईओवर पर यातायात सुचारु हो पाया।