{"_id":"694587e79e3bde5abb03d15e","slug":"five-brass-bells-and-a-trident-were-stolen-from-a-temple-in-mansoorpur-bulandshahr-news-c-137-1-krj1001-110750-2025-12-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: मंसूरपुर के मंदिर से पीतल के पांच घंटे और त्रिशूल चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: मंसूरपुर के मंदिर से पीतल के पांच घंटे और त्रिशूल चोरी
विज्ञापन
खुर्जा जंक्शन। अरनिया मंसूरपुर गांव में स्थित राधा कृष्ण मंदिर से बृहस्पतिवार रात को चोरों ने पांच पीतल के घंटे और एक त्रिशूल चोरी कर लिया। एक सप्ताह पहले ही डिबाई पुलिस ने पांच आरोपियों से मंदिरों से चोरी 96 घंटे बरामद किए थे। फिर भी चोरी की घटनाएं नहीं रुक रहीं।
अरनिया मंसूरपुर ग्राम प्रधान अतेंद्र सिंह ने बताया कि ग्राम में प्राचीन राधा कृष्ण मंदिर है, जहां रोजाना श्रद्धालु पूजा-अर्चना करने आते हैं। शुक्रवार सुबह जब श्रद्धालु मंदिर पर गए तो देखा कि वहां पर लटके पीतल के घंटे गायब थे। ग्रामीणों ने इसकी सूचना ग्राम प्रधान को दी। ग्राम प्रधान ने मौके पर जाकर देखा कि मंदिर से तीन 21 किलोग्राम, एक 16 किलोग्राम व एक 11 किलोग्राम और एक शिवलिंग पर लगा त्रिशूल गायब था। इससे ग्रामीणों में गुस्सा है। मामले में ग्राम प्रधान ने तहरीर दी है। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। जल्द से जल्द आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।