{"_id":"62c319c9fad57d214161c63d","slug":"five-arrested-bulandshahr-news-gbd2410395182","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुठभेड़ के बाद लुटेरों का सरगना और उसके पांच साथी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुठभेड़ के बाद लुटेरों का सरगना और उसके पांच साथी गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुठभेड़ के बाद लुटेरों का सरगना और उसके पांच साथी गिरफ्तार
बुलंदशहर। मुठभेड़ के बाद रविवार रात औरंगाबाद थाना पुलिस ने लुटेरों के सरगना और उसके एक साथी को गिरफ्तार किया है। एक साथी मौके से फरार हो गया। इस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है। वहीं, सिकंदराबाद पुलिस को भी इसी गैंग के चार सदस्यों को पकड़ने में कामयाबी मिली है। सभी को जेल भेज दिया गया।
पुलिस के अनुसार इलना नहर पुल पर पुलिस टीम की बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी फायरिंग में बाइक सवार दो बदमाश घायल होकर सड़क पर गिर गए। एक भागने में कामयाब रहा। घायलावस्था में पकड़े गए बदमाश की शिनाख्त पुष्पेंद्र उर्फ हिमांशू निवासी सहरिया थाना अहार और अर्जुन निवासी तोड़िया नगला थाना सलेमपुर के रूप में हुई। मुख्य आरोपी पुष्पेंद्र गैंग का सरगना है। दोनों घायल बदमाशों को पुलिस ने उपचार के लिए सीएचसी पहुंचाया। आरोपियों के पास से विभिन्न लूट की वारदातों में लूटी गई 18200 रुपये नकद, आभूषण और अन्य सामान बरामद किए गए हैं।
गैंग के चार बदमाश सिकंदराबाद में गिरफ्तार
सिकंदराबाद पुलिस ने पुष्पेंद्र गैंग के कुलदीप उर्फ कपिल निवासी गांव कनकपुर, संदीप निवासी खगुवाबास थाना सिकंदराबाद, सतीश निवासी गांव बनवारीपुर थाना सलेमपुर और सूरज निवासी गांव आंजनी थाना जहांगीराबाद को भड़ाना मोड़ के पास गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से 58,000 रुपये की नकदी, बैग, तीन बाइक व अवैध असलहे बरामद किए गए। पकड़े गए आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि उनके गैंग का लीडर पुष्पेंद्र उर्फ हिमांशू है। उसकी गिरफ्तारी की सूचना मिलते ही वे लोग लूट के माल को ठिकाने लगाने जा रहे थे।
विज्ञापन
पुष्पेंद्र पर विभिन्न जनपदों में दर्ज हैं 28 मुकदमे
पुलिस की पूछताछ में सामने आया कि पुष्पेंद्र पर गौतमबुद्धनगर, गाजियाबाद बुलंदशहर के विभिन्न थानों में लूट आदि के करीब 28 मामले दर्ज हैं।
यहां की लूट की वारदात
- थाना सिकंदराबाद क्षेत्र में गत एक जुलाई को कलेक्शन एजेंट अर्जुन सिह निवासी ग्राम सोनई चौक सुम्मेरा थाना राया जनपद मथुरा से 1.50 लाख रुपये की लूट की।
- 15 जून को थाना सिकंदराबादक्षेत्र में एक दंपती से कुंडल, चेन व टीवीएस मोटर साइकिल लूट की वारदात की थी।
- गत चार मई को अनूपशहर क्षेत्र से एक बाइक चोरी की।
फरार आरोपी पर 25 हजार का इनाम घोषित
थाना औरंगाबाद क्षेत्र से मुठभेड़ के दौरान फरार हुए बदमाश की पहचान दिनेश निवासी गांव भगवंतपुर थाना नरसेना के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि आरोपी के पास लूट का अधिक पैसा है। एसएसपी ने उसके ऊपर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है।
औरंगाबाद पुलिस ने मुठभेड़ में दो शातिर लुटेरों को गिरफ्तार किया है। गैंग चार सदस्यों को सिकंदराबाद पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पूछताछ के बाद सभी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। - श्लोक कुमार, एसएसपी