फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Five accused of stone pelting on Shobha Yatra arrested

Bulandshahar News: शोभा यात्रा पर पथराव के पांच आरोपी गिरफ्तार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 31 May 2025 11:02 PM IST
विज्ञापन
खानपुर। क्षेत्र के गांव गिरौरा गांव में धार्मिक यात्रा पर पथराव व हमले की वारदात के पांच आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही शनिवार को भी गांव में फ्लैग मार्च करते हुए लोगों से शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की। सुरक्षा के हिसाब से गांव में कई स्थानों पर पुलिस बल तैनात किया हुआ है।
विज्ञापन

शुक्रवार को गांव गिरौरा में धार्मिक शोभा यात्रा के दौरान कुछ आरोपियों ने पथराव करते हुए मारपीट की वारदात को अंजाम दिया था। जिसके चलते पुलिस ने ग्राम प्रधान समेत पांच आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। शनिवार को पुलिस ने आरोपी ग्राम प्रधान खुर्शीद, जीशान, साजिद, सद्दाम और आसिफ को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

इसके बाद पुलिस ने फिर से गांव में फ्लैग मार्च किया और लोगों से शांति व्यवस्था की अपील की। सीओ प्रखर पांडेय ने असमाजिक तत्वों पर कड़ी निगरानी के निर्देश दिए। वहीं, वारदात के बाद शनिवार को दिनभर गांव की गलियों में सन्नाटा पसरा रहा। वहीं, वारदात के बाद दोनों पक्षों की ओर से सौहार्द कायम करने के लिए गणमान्य लोग सामने आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ प्रखर पांडेय ने बताया कि वारदात में नामजद सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गांव में स्थिति सामान्य है। असमाजिक तत्वों की निगरानी की जा रही है। आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने की अपील की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed