{"_id":"66117971625fc10b3e0da117","slug":"fitness-will-have-to-be-done-before-purchasing-vehicles-bulandshahr-news-c-133-1-bul1004-114073-2024-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: वाहनों के अधिग्रहण से पूर्व करानी होगी फिटनेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: वाहनों के अधिग्रहण से पूर्व करानी होगी फिटनेस
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बुलंदशहर। लोकसभा चुनाव में अधिग्रहण होने वाले वाहनों को समय से फिट कराना होगा। वाहनों के अधिग्रहण का नोटिस देने के साथ वाहन स्वामियों को निर्देश जारी कर दिया गया है। यदि किसी ने वाहन भेजने में आनाकानी की तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी दी है।
एआरटीओ प्रवर्तन राजीव बंसल ने बताया कि लोकसभा चुनाव में बढ़ी संख्या में वाहनों की जरूरत पड़ती है। कर्मचारियों, पोलिंग पार्टियों, सुरक्षा कर्मियों को एक स्थान से दूसरे स्थान तक ले जाने के लिए वाहनों के अधिग्रहण की प्रक्रिया चल रही है। जिलेभर से हल्के एवं भारी सभी तरह के 10 हजार वाहनों को अधिग्रहण का नोटिस भेजा गया है। वाहन स्वामियों को निर्देश दिए गए हैं कि सभी अपने-अपने वाहनों को फिट रखें। यदि किसी की फिटनेस नहीं हुई है तो वह जल्द करा लें। सभी को लोकसभा चुनाव में सुचारु रूप से सहयोग करना होगा। यदि कोई वाहन देने में आनाकानी करेगा तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।