{"_id":"69121a96723823f7930a8842","slug":"first-referral-unit-will-take-care-of-heart-patients-bulandshahr-news-c-133-1-bul1004-143400-2025-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: दिल के मरीजों का ख्याल रखेगी फर्स्ट रेफरल यूनिट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: दिल के मरीजों का ख्याल रखेगी फर्स्ट रेफरल यूनिट
विज्ञापन
बुलंदशहर। जिले में दिल के मरीजों के लिए राहत की खबर है। जिले की सभी एफआरयू (फर्स्ट रेफरल यूनिट) को हार्ट के मरीजों के त्वरित इलाज के लिए स्टेमी केयर नेटवर्क से जोड़ा जाएगा। इसके लिए बुलंदशहर, खुर्जा, सिकंदराबाद, डिबाई, लखावटी, स्याना, अनूपशहर के चिकित्सालय पर एक-एक बेड आरक्षित किया जाएगा। यहां आने वाले हृदय रोगियों की रिपोर्ट अलीगढ़ एएमयू भेजी जाएगी। इलाज की जरूरत होने पर मरीज को एंबुलेंस से अलीगढ़ भेजा जाएगा। सामान्य स्थिति होने पर दवा दे दी जाएगी।
जिले के किसी भी सरकारी चिकित्सालय में हृदय रोगियों को भर्ती कर इलाज की सुविधा नहीं है। हार्टअटैक के मरीजों को तत्काल चिकित्सकीय सहायता की आवश्यकता होती है। अभी तक ऐसे मरीजों को इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया जाता है। कई बार समय पर इलाज न मिलने के कारण मरीजों की हालत गंभीर हो जाती है या जान तक चली जाती है। जिले में हृदय रोगियों को इलाज मिल सके, इसके लिए शासन ने स्टेमी केयर नेटवर्क योजना शुरू की है। आठ नवंबर को इसके लिए जिला चिकित्सालय, जटिया चिकित्सालय खुर्जा, संयुक्त चिकित्सालय सिकंदराबाद, 100 बेड राजकीय चिकित्सालय डिबाई और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लखावटी, स्याना व अनूपशहर एफआरयू सेंटर के एक-एक चिकित्सक को अलीगढ़ में प्रशिक्षण दिया गया।
जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. रमित कुमार ने बताया कि हृदय रोगियों के इलाज के लिए जिले की सात एफआरयू पर एक-एक बेड आरक्षित किया जाएगा। साथ ही इन सभी को स्टेमी केयर नेटवर्क से जोड़ा जाएगा। जब कोई हार्टअटैक का मरीज यहां आएगा तो पैरामेडिकल स्टॉफ उसका ईसीजी करके व्हाट्सएप ग्रुप पर भेजेगा। ग्रुप में मौजूद एएमयू अलीगढ़ के कार्डियोलॉजिस्ट ईसीजी को देख आगे के इलाज की सलाह देंगे। एफआरयू में मौजूद चिकित्सक मरीजों को त्वरित चिकित्सकीय सहायता उपलब्ध कराएंगे।
विज्ञापन
जिले में कार्डियोलॉजिस्ट का पद काफी समय से रिक्त चल रहा है। ऐसे में स्टेमी केयर नेटवर्क सुविधा हृदय रोगियों को काफी राहत देगी। इससे हृदय रोगियों को तत्काल इलाज मिल सकेगा। - डॉ. सुनील कुमार दोहरे, सीएमओ