फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   First hidden, blackjacket exposed after the report was filed

पहले छिपाया, रिपोर्ट दर्ज होने के बाद सामने आई कालाबाजारी

Tue, 18 Apr 2017 11:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो / बुलंदशहर
अमर उजाला ब्यूरो / बुलंदशहर Updated Tue, 18 Apr 2017 11:24 PM IST
विज्ञापन
First hidden, blackjacket exposed after the report was filed
राशन की कालाबाजारी - फोटो : अमर उजाला

प्रशासन की सख्ती के बाद भी जिले में सरकारी राशन की कालाबाजारी नहीं रुक रही है। इसका खुलासा नोएडा में पकड़ा गए बुलंदशहर के सरकारी राशन से हो गया है। पूरे मामले को विभागीय अफसरों ने अपनी नाकामी को छिपाने का भी प्रयास किया। मगर, रिपोर्ट दर्ज होने के बाद कालाबाजारी खुल गई।

विज्ञापन


गेहूं की कालाबाजारी से बुलंदशहर और गाजियाबाद के भी माफिया शामिल हैं। जिले में फूड सिक्योरिटी का राशन अप्रैल में अफसरों की मौजूदगी में गोदाम से उठा। दुकानों पर पहुंचने पर क्रास चेकिंग करवाई तो 27 दुकानों पर गड़बड़ी मिली। विभाग ने तीन एफआरआई और दुकानों को कैंसल कर अपनी पीठ थपथपा ली।
विज्ञापन


मगर, तीन दिन पहले नोएडा में चार ट्रैक्टर-ट्रालियों में बेचने को ले जाया जा रहा सरकारी गेहूं पकड़ा जाने से अफसरों की चुस्ती और दावों की भी पोल खोल दी। कालाबाजारी को ले जाए जा रहे गेहूं को जब्त कर एफआईआर भी दर्ज हो चुकी है। इस बात का पता जब जिला स्तरीय अफसरों को चला तो पूरे मामले को दबा लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कालाबाजारी से जुड़े बुलंदशहर और गाजियाबाद के माफिया जब अपने को बचाने सफेदपोशों के संपर्क में पहुंचे तो मामला खुल गया। इससे साफ हो गया है कि जिले में सरकारी राशन की कालाबाजारी जारी है और प्रशासन द्वारा की गई सख्ती के बाद भी नहीं रुक पाई। वहीं विभागीय अफसर कुछ दुकानों पर कार्रवाई कर अपनी खुद की पीठ थपथपा रहे हैं।


नोएडा में पकड़ा गए गेहूं के मामले में रिपोर्ट दर्ज हो चुकी है। गेहूं सहित पकडे़ गए लोगों ने किसानों से गेहूं खरीदने की बात कर रहे हैं। मगर, वह पुलिस को गेहूं खरीद संबंधी कोई सबूत पेश नहीं कर पाए हैं। यह गेहूं तक तक सरकारी नहीं माना जा सकता। जब तक उसकी जांच न हो जाए। इसकी जांच की जा रही है। यदि गेहूं सरकारी है तो पता लगाया जाएगा कि वह कहां से बेचा गया। सच्चाई सामने आने पर कानूनी करवाई करवाई जाएगी। - केबी सिंह, डीएसओ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed