फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Firing on police team, two crooks arrested

पुलिस टीम पर की फायरिंग, दो बदमाश गिरफ्तार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 30 Aug 2020 11:03 PM IST
विज्ञापन
Firing on police team, two crooks arrested
पुलिस टीम पर की फायरिंग, दो बदमाश गिरफ्तार
विज्ञापन

अहमदगढ़। थाना पुलिस पर गश्त के दौरान शनिवार देर रात दो बदमाशों ने गांव खेलिया मोड़ के निकट फायरिंग कर दी। जिसमें पुलिसकर्मी बाल बाल बचे। हालांकि पुलिस ने कुछ दूरी पर दोनों बदमाशों को घेराबंदी कर दबोच लिया। आरोपियों के पास से पुलिस ने अवैध हथियार बरामद कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

जानकारी के अनुसार शनिवार देर रात अहमदगढ़ थाना पुलिस क्षेत्र में गश्त कर रही थी। थाना प्रभारी निरीक्षक जयवीर सिंह ने बताया कि रात करीब तीन बजे रास्ते में गांव खेलिया मोड़ पर दो लोग संदिग्ध हालत में खड़े दिखाई दिए। दोनों आरोपी पुलिस जीप को आते देख धीरे-धीरे पैदल चलने लगे। पुलिस ने दोनों युवकों को रुकने को कहा। जिस पर आरोपियों ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। गनीमत रही कि फायरिंग में पुलिसकर्मी बाल बाल बच गए। पुलिस ने कुछ दूरी पर ही आरोपियों को घेराबंदी कर दबोच लिया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान गांव हरचंदपुर निवासी गौतम उर्फ अर्जुन पुत्र हरेंद्र और गांव नगला हरनाम सिंह निवासी शिवम पुत्र हरकेश के रूप में हुई है। साथ ही पुलिस ने आरोपियों के पास से अवैध असलहा भी बरामद किए हैं। साथ ही दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed