फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   firing in dispute

ग्राम समाज की जमीन पर खेती करने को लेकर भिड़े दो पक्ष

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 24 May 2021 11:25 PM IST
विज्ञापन
ग्राम समाज की जमीन पर खेती करने को लेकर भिड़े दो पक्ष
विज्ञापन

सिकंदराबाद। कोतवाली क्षेत्र के गांव बुटेना में रविवार देर शाम ग्राम समाज की जमीन पर खेती करने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। हमले में एक पक्ष की ओर से की गई फायरिंग में एक युवक पैर में गोली लगने से घायल हो गया। जबकि एक वृद्ध को भी मामूली चोटें आई हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए सीएचसी पहुंचाया। साथ ही आरोपी पक्ष के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
गांव बुटेना निवासी एक पक्ष के रघुवर सिंह पुत्र सरदार सिंह ने कोतवाली में तहरीर दी। जिसमें उसने बताया कि रविवार देर शाम उसका भतीजा दीपक अपना खेत जोत रहा था। इसी दौरान उसके भतीजे पर जान से मारने की नियत से गांव के ही 6 लोगों ने हमला कर फायरिंग की। इसके बाद उसने ट्रैक्टर के पीछे छुप कर अपनी जान बचाई, लेकिन वह घायल हो गया। बताया कि चकरोड को लेकर उनका दूसरे पक्ष से विवाद चल रहा है। साथ ही मौके पर पहुंचे रघुवीर पर भी हमला कर घायल कर दिया। सूचना मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए सीएचसी पहुंचाया। जहां से पैर में गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हुए दीपक को प्राथमिक उपचार के बाद हायर मेडिकल सेंटर रेफर कर दिया गया है। वहीं पुलिस ने मामले में रघुवीर की तहरीर पर आरोपी नवीन, जितेंद्र, राहुल ,रोबिन ,विवेक और विपुल के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

पीड़ित की तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। एक आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। उपद्रवियों को बख्शा नहीं जाएगा। - सचिन मलिक, इंस्पेक्टर औरंगाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed