{"_id":"630f9239bc976b25c46d4c9b","slug":"firing-bulandshahr-news-gbd243826797","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध परिस्थितियों में लगी व्यक्ति के बाजू में गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध परिस्थितियों में लगी व्यक्ति के बाजू में गोली
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संदिग्ध परिस्थितियों में लगी व्यक्ति के बाजू में गोली
बुलंदशहर। नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला कैलाशपुरी में एक व्यक्ति पर जानलेवा हमला हुआ। पीड़ित की बाईं बाजू में गोली लगी है। अस्पताल पहुंचने पर पीड़ित ने दो भाईयों पर आरोप लगाया है। लेकिन अभी तक स्थिति स्पष्ट नहीं है। पुलिस तहरीर के आधार पर अग्रिम कार्रवाई करने की बात कह रही है।
नगर के मोहल्ला कैलाशपुरी निवासी रविंद्रपाल सिंह उर्फ रवि ठाकुर ने बताया कि बुधवार दोपहर को वह अपने घर पर था। आरोप है कि उसी दौरान वहां पहुंचे दो लोगों ने उसे गोली मारकर घायल कर दिया। गोली उसकी बाईं बाजू में लगी, जिसके बाद आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। घायल रविंद्रपाल सिंह को उसके परिजन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे।
जिला अस्पताल में घायल ने मोहल्ला साठा के एक व्यक्ति पर रुपयों के लेनदेन के विवाद में गोली मारने का आरोप लगाया। घटना की सूचना पर नगर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस की प्रारंभिक जांच में मामला संदिग्ध नजर आ रहा है। नगर कोतवाल ने बताया कि जिस व्यक्ति पर गोली मारने का आरोप लगाया गया है, वह घटना के वक्त अपने कार्यालय में मौजूद था। इसी तरह आरोपी के भाई की मौजूदगी भी उसके सरकारी कार्यालय में मिली है। दोनों पक्षों के मध्य लाखों रुपये के लेनदेन को लेकर विवाद चल रहा है। मामले में तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।