फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   firing and loot

सराफ पिता -पुत्र पर कार सवार बदमाशों ने की फायरिंग, लूट की कोशिश

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 07 Apr 2021 11:29 PM IST
विज्ञापन
firing and loot
सराफ पिता -पुत्र पर कार सवार बदमाशों ने की फायरिंग, लूट की कोशिश
विज्ञापन

बुलंदशहर। नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला साठा में दिन ढलते ही कार सवार बदमाशों ने सराफ पिता पुत्र से लूट की कोशिश की। इस दौरान बदमाश पिता-पुत्र के ऊपर हवाई फायर करते हुए व सिर पर तमंचे की बट से वारकर फरार हो गए। दोनों को घायल अवस्था में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

नगर कोतवाली क्षेत्र के साठा मोहल्ले में राजकुमार वर्मा की सराफ की दुकान है। प्रतिदिन की तरह बुधवार शाम 8 बजे वह अपने पुत्र चित्रांश के साथ दुकान बंद कर एक थैली में कुछ सामान लेकर पैदल ही थोड़ी दूर स्थित अपने घर जा रहे थे। दुकान से बमुश्किल 50 मीटर की दूरी पर नाले के ऊपर बने बंध पर एक कार में सवार चार बदमाशों ने उन्हें रोक लिया। साथ ही उनके साथ मारपीट करनी शुरू कर दी और हथियारों के बल पर उन्हें लूटने की कोशिश भी की। इस दौरान आरोपियों ने तमंचे की बट से दोनों के सिर पर गंभीर चोट पहुंचाई। शोर-शराबा होने पर लोगों को एकत्रित होते हुए देख आरोपी मौके से कार लेकर राधा नगर की ओर भाग निकले। सूचना मिलते ही एसपी सिटी सुरेंद्र नाथ तिवारी, सीओ सिटी संग्राम सिंह, नगर कोतवाली प्रभारी अखिलेश कुमार त्रिपाठी मौके पर पहुंचे और घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां उनका उपचार चल रहा है। मामले में देर रात तक कोई तहरीर नहीं दी जा सकी है। एसपी सिटी सुरेंद्र नाथ तिवारी ने बताया कि तहरीर मिलने पर उसके आधार पर मामला दर्ज किया जाएगा। बदमाशों की धरपकड़ के लिए तलाश शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed