{"_id":"68e699964237c51ce2099d4e","slug":"fireman-suspended-for-taking-bribe-for-noc-bulandshahr-news-c-140-1-skd1001-106680-2025-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: एनओसी के लिए रिश्वत लेने पर फायरमैन निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: एनओसी के लिए रिश्वत लेने पर फायरमैन निलंबित
विज्ञापन
सिकंदराबाद। स्कूल को फायर की एनओसी देने के लिए रिश्वत लेने के आरोप में एसएसपी दिनेश कुमार ने सिकंदराबाद फायर स्टेशन पर तैनात फायरमैन विकास तोमर को निलंबित कर दिया है। आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट भी दर्ज कराई गई है। नगर निवासी व्यक्ति ने मामले में डीआईजी से शिकायत की थी।
डीआईजी मेरठ रेंज कलानिधि नैथानी से जनसुनवाई के दौरान शिकायत की गई थी। सिकंदराबाद निवासी एक व्यक्ति ने डीआईजी से स्कूल के लिए एनओसी देने की एवज में फायरमैन विकास तोमर पर 14 हजार रुपये की रिश्वत लेने का आरोप लगाया था। मामले को गंभीरता से लेते हुए डीआईजी ने एसएसपी से जांच कराई। बताया गया कि जांच में आरोपी फायरमैन द्वारा यूपीआई के माध्यम से अन्य खाते में रुपये डलवाने, नकद लेना प्रथम दृष्टया सही पाया गया।
प्रथम दृष्टया आरोप के प्रमाणित होने पर एसएसपी ने फायरमैन विकास तोमर को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। मामले में कोतवाली सिकंदराबाद में आरोपी फायरमैन के खिलाफ रिपोर्ट भी दर्ज कराई गई है। सीओ भास्कर कुमार मिश्रा ने बताया कि आरोपी फायर मैन विकास तोमर को एसएसपी ने निलंबित कर दिया है। आरोपी के खिलाफ कोतवाली सिकंदराबाद में रिपोर्ट भी दर्ज कराई गई है।