{"_id":"572b7a9a4f1c1bdf725cce8e","slug":"fire-in-rice-mill-warehouse","type":"story","status":"publish","title_hn":"राइस मिल के गोदाम में लगी आग ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राइस मिल के गोदाम में लगी आग
अमर उजाला ब्यूरो, सिकंदराबाद
Updated Thu, 05 May 2016 10:24 PM IST
विज्ञापन
बुधवार दोपहर गोदाम में लगी आग पर काबू पाते दमकलकर्मी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औद्योगिक क्षेत्र स्थित संतोष राइस मिल के गोदाम में बुधवार शाम भड़की आग से 3.5 लाख खाली बोरियां जलकर राख हो गईं। सिकंदराबाद, खुर्जा, बुलंदशहर से पहुंची दमकल की गाड़ियाें ने आठ घंटे में आग पर काबू पाया। मिल प्रबंधन शॉट सर्किट से आग लगने की बात कह रहा है।
विज्ञापन
मेनेजर राजेश गोयल ने बताया कि बुधवार की दोपहर करीब दो बजे मिल के गोदाम में खाली रखी बोरियों में आग लग गई। मिल कर्मी ने उस समय आग पर काबू पा लिया। शाम सात बचे अचानक फिर आग भड़क उठी देखते ही देखते आग ने विकराल रूप से लिया। सूचना पर सिकंदराबाद, खुर्जा, बुलंदशहर से दमकल गाड़िया मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
दमकल की तीनों टीमों को आग पर काबू पाने में करीब 8 घंटे लगे। आग से गोदाम की दीवारे व छत पूरी तरह ध्वस्त हो गई। राजेश गोयल ने बताया कि आग से गोदाम में रखी 3.5 लाख खाली बोरियां जलकर राख हो गई। मिल प्रबंधन शॉट सर्किट के कारण आग लगने की बात कह रहा है।
विज्ञापन
समय रहते यदि आग पर काबू नहीं पाया जाता तो बड़ा नुकसान हो सकता था। खाली बोरियों के ढेर से थोड़ी दूरी पर चावल के हजारों बोरे रखे हुए थे। यदि आग चावलों की बोरों तक पहुंच जाती तो करोड़ों का नुकसान हो सकता था।