फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Fire in plastic junk warehouse, goods worth lakhs destroyed

Bulandshahar News: प्लास्टिक कबाड़ के गोदाम में लगी आग, लाखों का माल खाक

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 08 Apr 2023 10:27 PM IST
विज्ञापन
Fire in plastic junk warehouse, goods worth lakhs destroyed
बुलंदशहर।
विज्ञापन

नगर कोतवाली क्षेत्र के शिकारपुर रोड पर गांव मीरपुर खाजपुर के निकट स्थित एक प्लास्टिक कबाड़ के गोदाम में शनिवार सुबह भीषण आग लग गई। इससे लाखों रुपये कीमत का माल जलकर राख हो गया। सूचना पर पहुंचे दमकल कर्मियों की टीम ने करीब तीन घंटा मशक्कत कर आग पर काबू किया।
शिकारपुर क्षेत्र के मोहल्ला पाठ वाला निवासी अयूब खान का शिकारपुर रोड पर गांव मीरपुर खाजपुर के निकट प्लास्टिक कबाड़ का गोदाम है। सुबह करीब 9:30 बजे गोदाम के ऊपर से निकल रही हाईटेंशन लाइन का तार टूट कर गोदाम में जा गिरा। इससे प्लास्टिक के ढेर में आग लग गई। आग की चपेट में जनरेटर, थ्रेशर व अन्य संसाधन भी आ गए। सूचना पर दमकल कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। आग इतनी भीषण थी की एक के बाद एक आठ वाटर टैंक वाहन बुलाने पड़े। जिसके बाद करीब तीन घंटे की मशक्कत से आग पर काबू पाया जा सका। गनीमत रही कि हादसे में कोई झुलसा नहीं। उस दौरान अधिकतर कर्मचारी गोदाम के बाहर मौजूद थे। सीएफओ प्रमोद शर्मा ने बताया की गोदाम में आग बुझाने के यंत्र अथवा पानी का कोई इंतजाम नहीं था। गोदाम आवासीय क्षेत्र से बाहर होने के चलते बड़ा हादसा टल गया। स्क्रैप संचालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन

दिल्ली-बदायूं हाईवे पर लगा जाम, पुलिस ने खुलवाया
आग लगने के कारण दिल्ली बदायूं हाईवे पर वाहनों की कतार लग गई। इस दौरान लोग मोबाइल फोन से वीडियो बनाते व फोटो खीचते नजर आए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को सड़क से हटाकर यातायात को सुचारू कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed