{"_id":"681b98e5212f449cdd07bece","slug":"fire-broke-out-in-the-police-stations-storehouse-constable-burnt-bulandshahr-news-c-133-1-bul1001-133635-2025-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: थाने के मालखाने में लगी आग, सिपाही झुलसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: थाने के मालखाने में लगी आग, सिपाही झुलसा
विज्ञापन
झुलसा सिपाही।
गुलावठी। थाने के मालखाने में बुधवार देर रात आग लग गई। इसमें रखा लाखों रुपये का सामान और कीमती कागज जलकर राख हो गए। दमकल की गाड़ी ने पहुंचकर आग बुझाई। इसमें थाने का एक सिपाही भी झुलस गया।
बुधवार रात करीब नौ बजे के आसपास गुलावठी थाने के मालखाने में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। साथ ही कुछ देर में धमकों की आवाज आने लगी। पुलिस का कहना है कि अपराधियों से पकड़ी गई आतिशबाजी उसमें रखी हुई थी। उस वजह से आग और तेज हो गई। पहले नगर पालिका के दो टैंकर आग बुझाने के लिए पहुंचे। आग लगने के करीब आधा घंटे बाद दमकल की गाड़ी पहुंची और आग पर काबू पाया।
मालखाने के ऊपर बनी बैरक में थाने के सिपाही रहते हैं। इस दौरान थाने के सिपाही संदीप कुमार बैरक से नीचे उतरते समय झुलस गए। जिन्हें नगर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनकी हालात में सुधार बताया जा रहा है। इस मामले में सीओ सिंकदराबाद पूर्णिमा सिंह ने बताया कि थाने के मालखाने में आग लगी थी। जिसे कंट्रोल कर लिया गया है। क्या नुकसान हुआ है, इसकी जांच की जा रही है।