{"_id":"6432efe69beb3b21b20eb1e3","slug":"fire-broke-out-in-jahangirabad-sugar-mill-fire-brigade-got-control-2023-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahr: जहांगीराबाद चीनी मिल में लगी आग, दमकल ने कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahr: जहांगीराबाद चीनी मिल में लगी आग, दमकल ने कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू
Sun, 09 Apr 2023 10:52 PM IST
Vikas Kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, जहांगीराबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, जहांगीराबाद
Published by: Vikas Kumar
Updated Sun, 09 Apr 2023 10:52 PM IST
सार
चीनी मिल के जनरल मैनेजर राहुल कुमार यादव का कहना है कि नुकसान का आंकलन किया जा रहा है।
विज्ञापन
जहांगीराबाद चीनी मिल में लगी आग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बुलंदशहर के जहांगीराबाद कोतवाली क्षेत्र स्थित चीनी मिल में रविवार देर शाम आग लग गई। बताया जा रहा है कि जनरेटर से निकली चिंगारी से पास पड़े स्क्रैप ने आग पकड़ ली और विकराल रूप ले लिया। हालांकि, मिल के पेराई कोई प्रभाव नहीं पड़ा है। सूचना पर पहुंची दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र स्थित दि सहकारी चीनी मिल में रखे 33 केवी जनरेटर में रविवार देर शाम चिंगारी के कारण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। यार्ड के समीप रखें स्क्रैप के ढेर में आग लग गई। आग लगने पर मिल के कर्मचारियों ने उसे खुद बुझाने का प्रयास किया। लेकिन, तब तक आग विकराल रूप ले चुकी थी।
विज्ञापन
सूचना मिलने पर दमकलकर्मियों ने मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पा लिया। गनीमत रही कि मिल के पास ही वेगास सेट में आग नहीं लगी और अन्यथा काफी बड़ा नुकसान हो सकता था। चीनी मिल के जनरल मैनेजर राहुल कुमार यादव का कहना है कि नुकसान का आंकलन किया जा रहा है। जनरेटर में आग लगने के कारण स्क्रैप में आग लगी है। दमकल के सहयोग से आग पर काबू पा लिया गया है।
विज्ञापन