फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   FIR filed against three doctors in case of woman's death due to wrong treatment

Bulandshahar News: गलत इलाज से महिला की मौत मामले में तीन चिकित्सकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 02 Aug 2025 10:25 PM IST
विज्ञापन
बुलंदशहर। नगर कोतवाली क्षेत्र में दो अस्पतालों के तीन चिकित्सकों के खिलाफ इलाज में लापरवाही बरतने से एक महिला की जान जाने के मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस ने जनवरी माह के इस मामले में अब एसएसपी के आदेश के बाद रिपेार्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला आनन्द विहार निवासी अभिषेक नागर ने बताया कि उनकी बहन शिवानी शर्मा शिकारपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव सरगांव में रहती है। गत 15 जनवरी को डिलीवरी के लिए शिवानी को भूड़ स्थित मातृछाया अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां पर डा. मानसी सचदेव ने बहन की जांच कर बच्चा आपरेशन से होना बताया था। इसके बाद डा. मानसी ने अपने सहयोगियों की मदद से शिवानी का आपरेशन किया। आरोप है कि आपरेशन के बाद उसकी बहन की आंतों में वाल साउंड वापस नहीं आई और उसकी तीन दिन तक लगातार तबीयत खराब रही। गत 18 जनवरी को उसकी छुट्टी कर घर भेज दिया। अचानक अधिक पेट फूलने और दर्द होने की शिकायत पर शिवानी को दोवारा मातृछाया अस्पताल ले जाया गया। चिकित्सक ने गैस की समस्या बता दवा देकर वापस घर भेज दिया। विगत 22 जनवरी शिवानी की स्थिति और बिगड़ गई। जिसके बाद उसे लेकर फिर उसी अस्पातल गए,जहां अल्ट्रासाउंड कराया गया और इसके बाद डा. मानसी आनन-फानन में शिवानी को अपनी कार में बैठाकर उसको अपने मित्र चिकित्सक मुदगल नर्सिंग होम में डा. जीवनचन्द मुदगल और डा. जयंत मुदगल की देखरेख में भर्ती करा दिया। आरोप है कि चिकित्सकों ने उन्हें यह नहीं बताया कि उसके आपरेशन में क्या कमी रह गई। 26 जनवरी तक उनकी बहन का इलाज लल्ला बाबू चौराहा स्थित मुदगल नर्सिंग होम में चला। शिवानी की हालत में सुधार नहीं होने पर 26 जनवरी को उसे मेरठ मेडिकल कालेज में भर्ती कराया। जहां पर चिकित्सकों ने बताया कि तत्काल आपरेशन करना होगा, डिलीवरी के समय आपरेशन के दौरान लापरवाही और कोताही के चलते आंत डैमेज हो गई हैं। 27 जनवरी को शिवानी की मृत्यु हो गई। थाना पुलिस ने न्याय नहीं मिलने पर पीड़ित ने एसएसपी से गुहार लगाई।
विज्ञापन

कोट
एसएसपी के आदेश एवं पीड़ित की तहरीर पर डा. मानसी सचदेव, डा. जीवन चन्द मुदगल और डा. जयंत मुदगल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है, जांचोपरांत साक्ष्यों के आधार पर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। - ऋजुल कुमार, एएसपी नगर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed