फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   FIR filed against former chairman and secretary

पूर्व चेयरमैन और सचिव के खिलाफ दर्ज हुई एफआईआर

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 30 Aug 2020 11:00 PM IST
विज्ञापन
FIR filed against former chairman and secretary
पूर्व चेयरमैन और सचिव के खिलाफ दर्ज हुई एफआईआर
विज्ञापन

बुलंदशहर। सहकारी समिति के पूर्व चेयरमैन और अनूपशहर ब्लॉक के सचिव के खिलाफ नगर कोतवाली में धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है। ट्रांसपोर्टर ने डेढ़ लाख रुपए के गबन का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज कराई है। जिसकी जांच मंडल स्तर पर चल रही है।

जानकारी के अनुसार चंद्रपाल ट्रांसपोर्ट कंपनी के संचालक धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि वर्ष 2017 में पूर्व चेयरमैन की उपभोक्ता सहकारी समिति अनूपशहर के माध्यम से गेहूं खरीद की गई थी। इसके लिए टेंडर किए गए थे और उनकी कंपनी को ट्रांसपोर्ट के लिए चयनित किया गया था। बताया कि करीब साढे़ तीन लाख रुपये का किराया पूर्व चेयरमैन पर बकाया था। इसमें से दो लाख रुपये का भुगतान किया गया। जबकि 4 वर्ष बीतने के बाद भी डेढ़ लाख रुपए का भुगतान अभी तक नहीं किया गया है। आरोप है कि फर्जी कंपनी बनाकर जनपद में गेहूं खरीद की गई और इसमें भी घोटाला किया गया। नगर कोतवाली में सहकारी समिति के पूर्व चेयरमैन अनिल शर्मा और अनूपशहर समिति के सचिव केशव कुमार के खिलाफ न्यायालय के आदेश पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया गया है। कोतवाल योगेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि ट्रांसपोर्ट न्यायालय के आदेश के बाद पूर्व चेयरमैन और सचिव के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed