फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   FIR against policeman

युवती के शोषण में पुलिसकर्मी पर रिपोर्ट

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 28 Aug 2022 10:27 PM IST
विज्ञापन
FIR against policeman
युवती के शोषण में पुलिसकर्मी पर रिपोर्ट
विज्ञापन

सिकंदराबाद। युवती का अश्लील वीडियो बनाकर शारीरिक शोषण करने के आरोपी पुलिसकर्मी और उसका सहयोग करने वाले परिवार के खिलाफ पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पीड़िता ने स्थानीय पुलिस के अलावा पुलिस महानिदेशक, पुलिस अधीक्षक सीतापुर, राज्य महिला आयोग, मानवाधिकार आयोग में भी शिकायत की थी।

पीड़िता ने तहरीर देते हुए बताया था कि गांव निवासी मनोज कुमार वर्ष 2021 में यूपी पुलिस में भर्ती हुआ था। फिलहाल उसकी तैनाती जनपद सीतापुर में है। उसने स्नान करते समय धोखे से उसका अश्लील वीडियो, फोटो बना लिया था। वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी और अपनी वर्दी का रौब दिखाते हुए वह उसका लंबे समय से शारीरिक शोषण करता चला आ रहा है। विरोध करने पर आरोपी ने उसे बदनाम करने की नीयत से गांव के लोगों को वीडियो दिखाया। गांव में बदनामी होने से वह और उसका परिवार मानसिक तनाव में है। उसके इस कृत्य में उसके परिवार के प्रेमचंद, राजकुमारी, पंकज, नेत्रपाल, सचिन कुमार, देवेंद्र सिंह भी साथ दे रहे हैं। विरोध करने पर मारपीट पर उतारू हो जाते हैं और उसे व उसके परिवार के लोगों को जान से मारने की धमकी देते हैं। आरोपी उन्हें आत्महत्या कर फंसाने की धमकी भी देता है। कभी भी राइफल लेकर उनके घर में घुस जाता है और उसे व परिवार के लोगों को आतंकित करते हुए धमकी देता है। पीड़िता ने न्याय नहीं मिलने पर परिवार के साथ गांव से पलायन किए जाने की चेतावनी दी थी। एसपी सिटी सुरेंद्रनाथ तिवारी ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर आरोपी पुलिसकर्मी समेत अन्य सभी आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed