Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   film city

ग्रामीणों में जगी आस, गांव बन जाएंगे खास

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 24 Sep 2020 11:09 PM IST
विज्ञापन
film city
कुंवर रिजवान चेयरमैन नगर पंचायत ककोड़। - फोटो : SIKANDRABAD
ग्रामीणों में जगी आस, गांव बन जाएंगे खास
विज्ञापन

सिकंदराबाद। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ग्रेटर नोएडा में फिल्म सिटी बनने की घोषणा के बाद से ककोड़ क्षेत्र के ग्रामीणों में जश्न का माहौल है। क्षेत्र के दर्जनों गांव की भूमि फिल्म सिटी के लिए अधिग्रहित होने की खबरों को लेकर ग्रामीण काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं। फिल्म सिटी का दायरा ककोड़ के गांवों तक पहुंचने को लेकर ग्रामीणों में गांव के सूरत-ए-हाल बदलने की आश जग गई है। साथ ही ग्रामीणों को रोजगार मिलने की संभावना ने भी उनकी उत्साह को दोगुना कर दिया है।
हाल ही में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ग्रेटर नोएडा में फिल्म सिटी बनाए जाने की घोषणा की थी। फिल्म सिटी एक हजार एकड़ भूमि पर बनाए जाने की योजना है। फिल्म सिटी में जनपद के खुर्जा और सिकंदराबाद तहसील के 40 गांवों की भूमि अधिग्रहित किए जाने की चर्चा है। सिकंदराबाद में ककोड़ क्षेत्र के इनायतपुर, कुटवाया,सूबरा, चौकी झाझर, ख्वाजपुर, जैतपुर, अजय नगर, गडाना, सलेमपुर जाट, नगला गोविंदपुर, हसनपुर बकसवा, अरनिया कमालपुर, अमीपुर बांगर, वैलाना, अलीपुरा, आजमपुर हुसैनपुर, सुनपेड़ा, मोहम्मदपुर केहरी, रवानी बुर्ज,ककोड़, अलौंदा जागीर, हिरनौटी, अमीपुर बांगर आदि गांवों की भूमि फिल्म सिटी के लिए अधिग्रहित किए जाने की चर्चाओं से ककोड़ क्षेत्र के लोग काफी उत्साहित है। फिल्मी सिटी का दायरा ककोड़ तक होने पर क्षेत्र में जहां रोजगार के अवसर बढेंगे वही क्षेत्र के युवाओं को अपना टेलेंट दिखाने का मौका मिलेगा। फिल्म सिटी बनने से गांवों में विकास की नई इबारत भी लिखी जाएगी। क्षेत्र में सड़कों का जाल बिछने के क्षेत्र में होटल उद्योग व अन्य व्यवसाय से जुड़े कारोबारी भी निवेश करेंगे।
विज्ञापन

फिल्म सिटी का दायरा ककोड़ क्षेत्र तक आने से क्षेत्र में विकास होगा। युवाओं को रोजगार मिलेगा। वही व्यापार के नए विकल्प भी क्षेत्र के लोगों के लिए खुलेंगे। क्षेत्र की सूरत-ए-हाल पूरी तरह से बदल जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

चेयरमैन कुंवर रिजवान
फिल्म सिटी बनने से ककोड़ क्षेत्र को भी देश में एक नई पहचान मिलेगी। ककोड़ क्षेत्र को लोग देश विदेशों में जानने लगेंगे। देश विदेश में क्षेत्र की पहचान से ककोड़ क्षेत्र के लोगों का मान बढ़ेगा।
नरेश भाटी ग्राम प्रधान अरनिया कमालपुर
बड़ी संख्या में क्षेत्र के युवा नोएडा, गुड़गांव, फरीदाबाद में आदि जिलों में नौकरी करने के लिए जाते हैं। फिल्मी सिटी बनने से अब युवाओं को अपने घर में ही रोजगार मिलेगा। रोजगार के लिए उन्हें कहीं बाहर नहीं जाना पड़ेगा।

वीरेंद्र सिंह, ग्राम प्रधान हिरनौटी
क्षेत्र के फिल्म सिटी से जुड़ने से क्षेत्र के गांवों का भी विकास होगा। गांवों में सड़कों का जाल बिछेगा। लोगों को रोजगार मिलने से क्षेत्र के लोगों की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। शिक्षा और स्वास्थ्य सेवा का भी विस्तार होगा। बच्चों को बेहतर शिक्षा और लोगों को बेहतर उपचार मिलेगा।
संजय चौधरी, ग्राम प्रधान सलेमपुर जाट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed