{"_id":"600b0e6b8ebc3e2e69157b95","slug":"fighting-bulandshahr-news-gbd212469790","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रों के दो गुटों में मारपीट, एक छात्र पर फेंका ज्वलनशील पदार्थ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रों के दो गुटों में मारपीट, एक छात्र पर फेंका ज्वलनशील पदार्थ
विज्ञापन

औरंगाबाद। गांव ईलना के लोक किसान इंटर कॉलेज में दो छात्रों के बीच हुए विवाद ने संघर्ष का रूप ले लिया। आरोप है कि एक छात्र गुट ने स्कूल से घर लौट रहे एक छात्र की जमकर पिटाई की और बाद में उसके ऊपर ज्वलनशील पदार्थ फेंक दिया। घायल छात्र को जिला अस्पताल में भर्ती है। थाना पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।
औरंगाबाद-जहांगीराबाद मार्ग स्थित लोक किसान इंटर कॉलेज ईलना में पढ़ने वाले गांव शमशाबाद और ईलना निवासी छात्रों के दो गुटों में बृहस्पतिवार को विवाद हो गया था। इसके बाद बृहस्पतिवार शाम कॉलेज से लौटते समय शमशाबाद निवासी छात्र गुटों ने ईलना के कक्षा दस के छात्र अंकुर को पकड़कर पीटा। परिजनों का आरोप है कि आरोपियों ने उस पर जानलेवा हमला करते हुए ज्वलनशील पदार्थ फेंक दिया। अंकुर की चीख पुकार सुनकर आरोपी छात्र उसे हत्या की धमकी देकर भाग निकले। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और परिजनों की मदद से घायल छात्र को अस्पताल पहुंचाया। गंभीर हालत के चलते छात्र को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। परिजनों ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
मामले में एक पक्ष की ओर से तहरीर मिल गई है। घटना की जांच की जा रही है। मेडिकल रिपोर्ट में ज्वलनशील पदार्थ फेंकने की बात पुष्ट नहीं हुई है। गंभीरता से जांच की जा रही है। इसके बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। -अरुणा राय, इंस्पेक्टर औरंगाबाद