{"_id":"616082f98ebc3e6250238452","slug":"fight-with-police-bulandshahr-news-gbd2273644183","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर कोतवाली के मुंशी के साथ हाथापाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर कोतवाली के मुंशी के साथ हाथापाई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर कोतवाली के मुंशी के साथ हाथापाई
बुलंदशहर। नगर कोतवाली में तैनात मुंशी से कहासुनी होने पर दो भाइयों ने शराब के नशे में हंगामा कर दिया। दोनों भाईयों ने मुंशी से अभद्रता करते हुए हाथापाई की और सरकारी कागजातों को इधर-उधर फेंक दिया। नगर पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनका चालान कर दिया है।
नगर कोतवाली में कांस्टेबल अनुज कुमार बतौर मुंशी तैनात हैं। बताया गया कि बृहस्पतिवार को मुंशी अनुज कुमार कोतवाली में बैठकर कामकाज कर रहे थे। उसी दौरान शराब के नशे में दो युवक वहां पहुंचे। किसी बात को लेकर दोनों युवकों की मुंशी अनुज से नोकझोंक होने लगी। गुस्से में आकर दोनों युवकों ने कोतवाली परिसर में हंगामा शुरू कर दिया। आरोप है कि आरोपियों ने सरकारी कागजातों को उठाकर इधर-उधर फेंक दिया। पुलिसकर्मियों के रोकने पर भी दोनों आरोपी नहीं माने और सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाई। एएसपी शशांक सिंह ने बताया कि कोतवाली पुलिस ने मुंशी अनुज कुमार की तहरीर पर आरोपी पंकज और कपिल निवासीगण सिविल लाइन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर चालान कर दिया है।