फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Fight against pollution

बेटी की शादी के लिए पौधे लगे गमलों को बनाया कार्ड

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 05 Feb 2021 10:53 PM IST
विज्ञापन
Fight against pollution
बेटी की शादी के लिए पौधे लगे गमलों को बनाया कार्ड
विज्ञापन

बुलंदशहर। धरती का आभूषण कहे जाने वाले हरे पेड़ों का कटान जहां लोग धड़ल्ले से कर रहे हैं, वहीं कुछ ऐसे भी लोग हैं जो अपना सब कुछ इनको बचाने के लिए समर्पित कर रहे हैं। ऐसे ही एक पर्यावरण प्रेमी अपनी बेटी की शादी के लिए कार्ड की जगह पौधे लगे गमलों से निमंत्रण का संदेश दे रहे हैं। यह वैवाहिक निमंत्रण कार्ड चर्चा का विषय बना हुआ है। पर्यावरण प्रेमी अब तक नगर में 200 से अधिक लोगों को गमलों पर निमंत्रण संदेश लिखकर दे चुके हैं।
नगर के रेसकोर्स कॉलोनी निवासी प्रवीण कुमार पुत्र सुरेंद्र पाल सिंह तेवतिया पर्यावरण प्रेमी हैं। दो वर्ष पूर्व प्रवीण कुमार ने नर्सरी लगाकर बिजनेस शुरू किया था। गत वर्ष कोरोना काल के दौरान जब सब कुछ ठहर गया तो मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से पर्यावरण में बदलाव देखने को मिला। इससे प्रभावित होकर प्रवीण कुमार ने पर्यावरण को बचाने के लिए समाज हित में नई पहल शुरू की। उन्होंने नर्सरी में जितने भी पौधे बिक्री के लिए रखे थे, उन्हें लोगों को भेंट करने का प्रण लिया। प्रवीण कुमार अपने खर्चे से नर्सरी में पौधे तैयार करते हैं और पर्यावरण बचाने के लिए उन्हें लोगों को निशुल्क देते हैं।
विज्ञापन

पत्नी ने दी गमलों से निमंत्रण संदेश देने की सलाह
प्रवीण कुमार ने बताया कि गमलों से निमंत्रण संदेश देने की सलाह पत्नी अर्चना ने दी। उन्होंने कहा कि शादी के कार्ड पर अक्सर लोग मोटा पैसा खर्च करते हैं। यह कार्ड अमूमन घरों के कोने में पड़ा होता है और कुछ दिन बाद कूड़े के ढेर या रद्दी में पहुंच जाता है। इसलिए हमने कार्ड की जगह पौधे लगे गमले देने की योजना बनाई। इन गमलों पर बेटी की शादी का संदेश भी लिखा है। इन गमलों को नगर के रिश्तेदार और परिचितों को दिया जा रहा है। यदि ये गमले उनके घरों में रहेंगे तो हमारे परिवार के इस खास पल को वह हमेशा याद रखेंगे। यह प्रयोग सफल रहा तो पर्यावरण भी स्वच्छ रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेडिएशन कम करने वाले पौधे कर रहे हैं भेंट
प्रवीण कुमार ने बताया कि वह रेडिएशन कम करने वाले पौधे को गमले में लगाकर गिफ्ट कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि फाइकस का पौधा घर में लगा हो तो सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। घर में फैली रेडिएशन को खींचकर फाइकस कम करता है। यह पौधा घर की नमी भी बनाए रखता है। फाइकस के अलावा साइकस और अन्य पौधे भी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed