{"_id":"650c77e37f2d02ab7508b6b6","slug":"fever-havoc-death-of-a-woman-in-karonji-a-youth-in-charora-and-a-student-in-sherpur-bulandshahr-news-c-133-1-bul1004-4573-2023-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुखार का कहर : कारौंजी में महिला, चरौरा में युवक और शेरपुर में छात्रा की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुखार का कहर : कारौंजी में महिला, चरौरा में युवक और शेरपुर में छात्रा की मौत
विज्ञापन
ऊंचागांव/औरंगाबाद/नरसेना। बुखार से लगातार मौत के आंकड़े बढ़ते जा रहे हैं। अमरगढ़ क्षेत्र के गांव कारौंजी में 35 वर्षीय महिला, चरौरा मुस्तफाबाद में 35 वर्षीय युवक और ककोड़ के शेरपुर गांव में 12वीं की छात्रा ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। महिला व युवक का मेरठ और छात्रा का नोएडा के निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था। नरसेना क्षेत्र के गांव प्याना खुर्द में घर-घर में लोग बुखार से पीड़ित हैं। अधिकांश ग्रामीण झोलाछाप से घर पर इलाज करवा रहे हैं।
अमरगढ़ चौकी क्षेत्र के गांव कारौंजी निवासी 35 वर्षीय जगवती पत्नी कमांडो पिछले तीन दिनों से बुखार से पीड़ित थी। पति कमांडो ने बताया कि बुखार होने पर शुरुआत में जहांगीराबाद के एक निजी अस्पताल में उपचार कराया। स्वास्थ्य में सुधार न होने पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया। हालत बिगड़ने पर मेरठ रेफर कर दिया। बुधवार को मेरठ मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान जगवती ने दम तोड़ दिया। ग्रामीणों ने बताया कि गांव में 100 से अधिक लोग बुखार से पीड़ित हैं।
औरंगाबाद थाना क्षेत्र के गांव चरौरा मुस्तफाबाद निवासी 35 वर्षीय मुकेश सैनी पुत्र शंकर सैनी पिछले तीन दिन से बुखार से पीड़ित था। परिजनों ने शुरुआत में गांव के ही एक झोलाछाप से इलाज कराया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे बुलंदशहर ले गए। युवक की गंभीर हालत देख उसे मेरठ के लिए रेफर कर दिया। बृहस्पतिवार दोपहर युवक ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। ग्रामीणों का कहना है कि गांव में राजेन्द्र, साक्षी, अरूण, संजय, फूलसिंह, राजकुमार, सरोज, जावेत्री, लक्ष्मी, हेमलता, प्रियांशी, सुनीता, पूनम, कंचन, पदम, संजय आनंद, गीता, गजेन्द्री, मंजू, पुष्पा, साबिर, सलीमा, रानी आदि ग्रामीण बुखार से पीड़ित चल रहे हैं।
विज्ञापन
ककोड़ क्षेत्र के गांव शेरपुर में रामपाल सिंह 16 वर्षीय पुत्री हर्षिता 12वीं की छात्रा है। पिछले एक सप्ताह से बुखार से पीड़ित थी। मृतका के भाई अभय चौधरी ने बताया कि हर्षिता का नोएडा के एक निजी अस्पताल में इलाज करा रहे थे। चिकित्सकों ने जांच में डेंगू बुखार बताया था। बृहस्पतिवार को उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया।
प्याना खुर्द में 120 लोग बुखार से पीड़ित
नरसेना क्षेत्र के गांव प्याना खुर्द में पिछले काफी समय से लोग बुखार से पीड़ित चल रहे हैं। जिसका कारण गांव में साफ-सफाई न होने से जगह-जगह जलभराव माना जा रहा है। ग्रामीण संदीप शर्मा ने बताया कि गांव में 100 से 150 लोग बुखार से पीड़ित है। अधिकांश लोग घरों पर ही झोलाछाप को बुलवाकर उपचार करवा रहे हैं। मच्छरों का आतंक भी गांव में बना हुआ है। ग्रामीण रामशरण शर्मा ने बताया कि सफाई कर्मी के न आने से गांव में जगह-जगह गंदगी के ढेर लगे हुए है और जलभराव होने से संक्रमण फैल रहा है।
चरौरा मुस्तफाबाद में सफाई और छिड़काव के निर्देश
गांव चरौरा मुस्तफाबाद में बुखार से मौत की सूचना पर एसडीएम सदर देवेंद्र पाल ने डीपीआरओ पीतम सिंह संग गांव पहुंचे। एसडीएम सदर ने प्रधानपति अमित कश्यप को गांव में साफ-सफाई रखने और मच्छरों पर नियंत्रण के लिए एंटी लार्वा का छिड़काव कराने के निर्देश दिए। वहीं, स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मौके पर पहुंच ग्रामीणों की जांच कर उन्हें दवाई दी। लखावटी सीएचसी प्रभारी डॉ. हरेन्द्र सिंह भाटी ने बताया कि गांव में टीम को भेज शिविर लगाया गया। बुखार पीड़ित लोगों का ब्लड सैंपल लेकर जांच कराई जा रही है। उधर, डिबाई तहसील क्षेत्र के गांव सबलपुर में बृहस्पतिवार को शिविर लगाया गया। दानपुर सीएचसी प्रभारी डॉ. नवल किशोर ने बताया कि शिविर में 105 मरीजों ने उपचार कराया। इसमें 25 लोग बुखार से पीड़ित मिलने पर 19 लोगों का ब्लड सैंपल लेकर जांच कराई जा रही है। वहीं, ग्रामीणों की शिकायत पर एसडीएम अजय कुमार पाल ने गांव का निरीक्षण कर बीडीओ को सफाई तथा छिड़काव करने के निर्देश दिए। साथ ही शिविर में आए मरीजों से वार्ता की। ना।
बुखार से मौत की जानकारी की जा रही है। संबंधित क्षेत्र के चिकित्सा प्रभारी को शिविर लगाने के निर्देश दिए हैं। बृहस्पतिवार को डिबाई व औरंगाबाद क्षेत्र में शिविर लगाकर ग्रामीणों का उपचार किया गया। - डॉ. विनय कुमार सिंह, सीएमओ